फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BE alert private doctors, get reneual process

सावधान हो जाएं प्राइवेट डॉक्टर, करा लें अस्पतालों का नवीनीकरण, 30 अप्रैल तक का है समय

Sat, 01 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
BE alert private doctors, get reneual process
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत निजी चिकित्सालयों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। सीएमओ ने 30 अप्रैल तक सभी निजी चिकित्सालय संचालकों को नवीनीकरण करा लेने के निर्देश दिए हैं। नवीनीकरण न कराने वालों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। जिले में बड़ी संख्या में निजी चिकित्सालय, नर्सिंग होम, मैटरनिटी होम, मेडिकल क्लीनिक, निजी चिकित्सक, निजी पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक क्लीनिक, फिजियोथैरेपी क्लीनिक, डेंटल क्लीनिक अथवा फर्म सोसायटी ट्रस्ट और प्राइवेट लिमिटेड/पब्लिक लिमिटेड चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन सभी का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण होना जरूरी है। 
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि वर्ष 2016-17 के नवीनीकरण की प्रक्रिया केवल 30 अप्रैल तक चलेगी। चिकित्सीय सेवा प्रदान करने वाली संस्थाओं के संबंध में हाईकोर्ट और प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश हैं। सीएमओ का कहना है कि संस्थाएं जरूरी दस्तावेज लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed