{"_id":"60f31efb8ebc3e6d2d2b01c8","slug":"be-alert-in-view-of-festivals-ssp-saharanpur-news-mrt5478565151","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के मद्देजनजर रहें सतर्क: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के मद्देजनजर रहें सतर्क: एसएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने कहा कि आगामी त्योहारों को लेकर पुलिसकर्मी सतर्क रहें। खुराफातियों की निगरानी की जाए। इसके साथ ही खुफिया विभाग संदिग्ध को बारे में पता लगाएं। सुरक्षा में किसी तरह की कोताही न बरती जाए।
शनिवार की शाम एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वांछित, वारंटी, मादक पदार्थों, शराब व गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को तेज करें। लंबित पड़े मामलों को जल्द निस्तारण कराया जाए।
एसएसपी ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क पर आने वाले मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की समस्या सुनी जाए और कार्रवाई की रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत की जाए। इसके साथ ही पोर्टल पर भी अपडेट करें। कोरोना गाइडलाइन का थाना प्रभारी पूरी तरह पालन कराएं। इस दौरान एसपी देहात अतुल शर्मा, एसपी सिटी राजेश कुमार सहित सभी सीओ व 21 थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर हुई चर्चा
कांवड़ यात्रा के होने या न होने पर संशय बना है। क्राइम मीटिंग में कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कांवड़ यात्रा होती है तो सभी व्यवस्थाओं को बीते वर्षों की तरह पूूरा कर लें। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके साथ ही रूट भी डायवर्ट किया जाएगा। कहीं पर अगर बिजली के तार या सड़क व पुलों के फुटपाथ टूटे पड़े हैं तो थाना प्रभारी इसकी जानकारी संबंधित विभाग को देकर व्यवस्था दुरुस्त कराएं। इसको लेकर सभी सीओ, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज सतर्क रहें।