फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bank employees will be on strike for two days from today

आज से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी

Fri, 31 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bank employees will be on strike for two days from today
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार और शनिवार को जिलेभर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेेंगे। इसके साथ ही मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन सहारनपुर इकाई के सह संयोजक संजय शर्मा ने बताया कि बैंकों को विलय रोकने के सहित अनेक मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय हड़ताल रखकर विरोध जताया जाएगा। इस दौरान बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। इसके बाद 11 से 13 मार्च तक तीन दिवसीय और एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ लंबे समय से आश्वासन दे रही है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जिस कारण बैंक कर्मचारी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed