फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Balal Khedi's team beat Dhayaki by 51 runs

बलाल खेड़ी की टीम ने ढायकी को 51 रन से हराया

Mon, 15 Mar 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Balal Khedi's team beat Dhayaki by 51 runs
मैन ऑफ का मैच का खिताब बलाल खेड़ी के संजीव शर्मा को मिला
विज्ञापन

अंबेहटा। क्षेत्र के गांव जफरपुर रनियाली मार्ग में स्थित ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में आयोजित क्रिकेट मैच में बलाल खेड़ी की टीम ने ढायकी टीम की टीम को 51 रन से हराया। इसमें मैन ऑफ का मैच का खिताब बलाल खेड़ी के संजीव शर्मा को मिला।
मैच में बलाल खेड़ी के कप्तान संजय कुमार ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 197 रन का लक्ष्य विपक्ष ढायकी टीम के समक्ष रखा। बेहतरीन बल्लेबाजी करते संजीव शर्मा ने गगनचुंबी पांच छक्के और तीन चौकों की बदौलत सर्वाधिक 58, सलमान ने 44, अर्जुन सिंह 32, कप्तान संजय कुमार 18, खालिद मलिक ने 16 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी करते ढायकी के धमाल ने दो, राजू निक्की, पिंकू वर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढायकी की टीम बलाल खेड़ी टीम के तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। ढायकी की टीम मात्र 16.4 ओवर में 146 रन के न्यूनतम स्कोर पर ही सिमट गई। बलाल खेड़ी की सधी हुई गेंदबाजी में अर्चित शर्मा और खालिद मलिक ने तीन-तीन विकेट, सलमान और संजीव शर्मा ने दो - दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर 51 रन के बड़े अंतर से ढायकी की टीम को हराया। मैन ऑफ दा मैच का खिताब बलाल खेड़ी की टीम के बल्लेबाज संजीव शर्मा को मिला। इस दौरान ग्रीन वैली के कोच अर्जुन सिंह, काकू चौधरी, संजीव फौजी, अमित कुमार, ग्रीन वैली स्कूल के मैनेजर मआज खान, आरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed