फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bakiu Lokshakti took out tractor march

भाकियू लोकशक्ति ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Fri, 15 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bakiu Lokshakti took out tractor march
कलेक्ट्रेट में ट्रेक्टर लेकर धरना प्रदर्शन को पहुंचे लोक शक्ति संगठन के किसान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नए कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला। कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ट्रैक्टरों के साथ यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी के नेतृत्व में किया गया। देहरादून चौक की तरफ से आए कार्यकर्ता घंटाघर होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। इस बीच जमकर नारेबाजी भी की गई। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में मांग की गई कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और एमएसपी पर कानून बनाया जाए, साथ ही कार्यकर्ताओं से 26 जनवरी को अपने ट्रैक्टर सहित दिल्ली जाने का भी आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक राणा, युवा जिलाध्यक्ष राव आरिफ, महानगर अधय्क्ष सुनील कुमार, भऊीम सैन, योगेश, सोनी राणा, राव परवेज, राहुल खारी, आदेश, सचिन खन्ना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन
सहारनपुर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी विकास कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों के जरिये पूंजीपतियों को अनाजों की जमाखोरी की खुली छूट दी जा रही है, जिससे भारतीय खाद्य निगम को बंद करने की साजिश हो रही है। इसका प्रभाव किसानों के साथ ही मजदूरों पर भी पड़ेगा। इस दौरान मोहकम सिंह, सौवीर सिंह, कृष्ण कुमार, चंद्रभान गौतम, चौधरी जोगेंद्र गुर्जर, डॉ. राजेश कोहली, शिवकुमार गुर्जर, इंजीनियर केपी सिंह, नीरज धीमान आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में ट्रेक्टर लेकर धरना प्रदर्शन को पहुंचे लोक शक्ति संगठन के किसान

कलेक्ट्रेट में ट्रेक्टर लेकर धरना प्रदर्शन को पहुंचे लोक शक्ति संगठन के किसान- फोटो : SAHARANPUR

हकीकत नगर में धरना देते राष्ट्रीय किसान मोर्चो के पदाधिकारी

हकीकत नगर में धरना देते राष्ट्रीय किसान मोर्चो के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed