फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bajrang Dal worker attacked with knife

बजरंग दल के कार्यकर्ता पर चाकू से हमला

Mon, 18 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal worker attacked with knife
सहारनपुर। चिलकाना रोड पर एक स्कूल के पास कुछ युवकों ने बजरंगदल के कार्यकर्ता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए। चाकू से कार्यकर्ता की छाती पर वार किए गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देहात कोतवाली पुलिस ने स्कूल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दतौली रांघड़ निवासी राहुल सैनी ने बताया कि सोमवार की दोपहर उसका भाई प्रशांत सैनी (22) चिलकाना रोड स्थित एक स्कूल से परिवार के बच्चों को लेने गया था। स्कूल के बाहर प्रशांत की मोटरसाइकिल खराब हो गई। इसका पता लगने पर राहुल दूसरी मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंच गया। राहुल कहना है कि वह स्कूल के बाहर प्रशांत के साथ खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे वर्ग के छह-सात युवक वहां आए और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपियों ने प्रशांत के सीने और बाह पर चाकू से वार किए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हुई तो आरोपी फरार हो गए। लहूलुहान होकर प्रशांत जमीन पर गिर गया। राहुल ने प्रशांत को आनन-फानन में जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। पता लगने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्कूल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। युवक कौन थे और क्यों हमला किया है, इस बारे में प्रशांत और उसके परिवार के सदस्यों को भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

पता लगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। संगठन के ब्लोपासना प्रमुख कपिल का कहना है कि जिस प्रकार प्रदेश में कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं, उसी कड़ी में बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता प्रशांत पर हमला किया गया है। आरोप लगाया कि प्रशांत को दूसरे वर्ग के युवकों ने जान से मारने की कोशिश की है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम को लगाया गया है। किस रंजिश में हमला किया गया है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed