फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Baghpat News: The newly married woman eloped with her friend to live together in love

अनोखा प्यार: शादी का बंधन तोड़ सहेली संग फरार हुई नवविवाहिता, इस जिद पर अड़ी हैं दोनों, जानें- पूरा माजरा

Mon, 29 May 2023 05:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 May 2023 05:51 PM IST
सार

UP News : बागपत में अनोखे प्यार का मामला सामने आया है। शादी का बंधन तोड़ कर नवविवाहिता सहेली संग फरार हो गई। जानिए आखिर पूरा माजरा क्या है।

विज्ञापन
Baghpat News: The newly married woman eloped with her friend to live together in love
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बागपत जनपद के अमीनगर सराय में सहेली की शादी होने के अवसाद में खाना छोड़कर खुद को कमरे में बंद रखने और जहरीला पदार्थ निगलने वाली युवती और उसकी नविवाहित सहेली घर से फरार हो गईं। जिन्हें तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया और दोनों के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की दो युवतियों ने एक कॉलेज में पढ़ाई की। जिनके बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं और एक-दूसरे के घर भी काफी आना जाना हो गया था। 
विज्ञापन


बताया कि दोनों शादी नहीं करने और एक साथ रहने की जिद पर भी अड़ गई थी। मार्च माह में एक सहेली की शादी हो गई थी। जिसके अवसाद में दूसरी सहेली ने कई दिन तक खाना पीना छोड़ दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया था। जिसके बाद तीन मार्च को जान देने के लिए जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसका पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात: युवक की हत्या कर खेत में फेंकी लाश, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटे पुलिस अफसर

वहीं, शादी के बाद दोनों फिर से मिलने लगीं थीं और 25 मई को दोनों घर से फरार हो गईं। जिसका पता चलने पर दोनों के परिजनों ने सिंघावली अहीर पुलिस से बरामद करने की गुहार लगाई। 

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सहारनपुर में गुर्जर-राजपूत समाज में तनातनी, सीमाएं सील, अतुल प्रधान की पुलिस से धक्का-मुक्की

इस मामले में थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि दोनों की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed