{"_id":"6af8b3871b6e91bf050ad0ca","slug":"shortage-of-anti-rabies-injections-victims-in-distress-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-187890-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुत्ते काटे के इंजेक्शन की किल्लत, संकट में पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुत्ते काटे के इंजेक्शन की किल्लत, संकट में पीड़ित
Sun, 15 Nov 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में बढ़ते कुत्तों के हमलों के बीच एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का संकट खड़ा हो गया है। कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एआरवी का स्टॉक खत्म हो गया है। कुछ पर स्टॉक खत्म होने के कगार पर है। जनपदीय ड्रग वेयर हाउस में भी एआरवी का स्टॉक कम बचा है। ऐसे में सीएचसी से इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीज जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
जिले में रोजाना 250 से 300 लोग कुत्ते काटने के शिकार हो रहे हैं। गली और मोहल्लों के अलावा गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कुत्ते बच्चों को निवाला तक बना चुके हैं। इसी बीच एआरवी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से संकट गहराया है। नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एआरवी की एक भी डोज नहीं बची है, जबकि हर महीने 100 पीड़ित इंजेक्शन लगवाते आते हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन ने सोमवार तक वैक्सीन आने की बात कही। रामपुर मनिहारान सीएचसी का भी यहीं हाल है। यहां पर भी एंटी रेबीज इंजेक्शन की डोज नहीं है। पीड़ितों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। देवबंद सीएचसी की बात करें तो यहां कुत्ते काटने के इंजेक्शन की दो शीशी बची है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. रियंका चौधरी ने बताया कि सोमवार तक 20 शीशी उपलब्ध हो जाएगी। नानौता सीएचसी में एआरवी की 24 शीशी बची है, जिसमें लगभग 120 डोज है। एंटी रेबीज सीरम की 200 शीशी है, जिसमें एक हजार डोज है। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 15-16 मरीज आते हैं। बेहट सीएचसी में 90 शीशी है। हर सप्ताह करीब 25 से 30 डोज लगती है। सरसावा सीएचसी पर वर्तमान में 10 शीशी रह गई है। नकुड़ सीएचसी में करीब 170 शीशी है। जनपदीय ड्रग वेयर हाउस से सरकारी अस्पतालों में एआरवी की सप्लाई होती है। अब यहां भी स्टॉक कम बचा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एआरवी की डिमांड भेज दी है।
विज्ञापन
-- -- -- --
-- एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के दिन भी निर्धारित
जिले में 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। नागल व नानौता सीएचसी पर सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को एंटी रेबीज वैक्सीन लगती है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि वैक्सीन की कमी को देखते हुए गंगोह सीएचसी पर फिलहाल दूसरी व तीसरी डोज सोमवार व बृहस्पतिवार को लगाई जा रही है। वर्तमान में आठ डोज उपलब्ध है। पहली डोज के लिए 10 से 12 पीड़ित आते हैं।
-- -- --
-- वर्जन
एआरवी के लिए डिमांड भेजी गई है। अगर किसी सीएचसी पर एआरवी नहीं बची है तो अवगत कराएं। वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। मरीज का इलाज कराना प्राथमिकता है।
डॉ. शेर सिंह कक्कड़, सीएमओ