{"_id":"6af8b3ba86065a6775009c33","slug":"festival-special-trains-running-late-passengers-inconvenienced-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-187904-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: त्योहार स्पेशल ट्रेनें चल रहीं लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: त्योहार स्पेशल ट्रेनें चल रहीं लेट, यात्री परेशान
Sun, 15 Nov 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने भीड़ को देखते हुए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को लंबा इंतजार करा रही हैं। आलम यह है कि स्पेशल ट्रेन अपने पांच से 18 घंटे तक की देरी से चल रही। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिवाली से पहले रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी थी, जिससे त्योहारों पर घर जाने में यात्रियों को परेशानी न हो। त्योहार स्पेशल ट्रेन चल रही हैं, लेकिन अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही। शनिवार को पूर्णिया-चंडीगढ़ त्योहार स्पेशल करीब 18 घंटे, सहरसा-अंबाला स्पेशल ट्रेन 11 घंटे और पटना-चंडीगढ़ स्पेशल पांच घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा गया-लुधियाना ने छह, सहरसा-लुधियाना ने आठ घंटे यात्रियों को इंतजार कराया है। नियमित ट्रेनों में दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस और जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट आई। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि त्योहार स्पेशल ट्रेनें भीड़ को देखते हुए चलाई गई है।
-- -- -- -
-- अंबाला मंडल से 19.50 लाख यात्रियों ने किया सफर
सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व के दौरान अंबाला मंडल से 19.50 लाख यात्रियों ने सफर किया। पूर्वी राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या करीब 5.20 लाख रही। मंडल से गुजरने वाली 25 स्पेशल ट्रेनों के 189 ट्रिप निर्धारित किए गए थे। इनमें से 150 ट्रिप संचालित किए जा चुके हैं। 39 ट्रिप शेष हैं।