फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   badmashon nein chadhyi byke do homeguard ghayal

रोकने की कोशिश पर बदमाशों ने चढ़ाई बाइक, दो होमगार्ड घायल

Mon, 27 Aug 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
badmashon nein chadhyi byke do homeguard ghayal
बेहट में बदमाशों को पकड़ने के दौरान घायल हुए होमगार्ड। - फोटो : अमर उजाला
बेहट (सहारनपुर)। रविवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रुड़की से यमुनानगर जा रहे व्यापारी परिवार से लूट की कोशिश की। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने बाइक पुलिस पर ही चढ़ा दी। बाइक की टक्कर लगने से दो होमगार्ड घायल हो गए। पुलिस बाइक समेत एक बदमाश को दबोचा लिया जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से घटना की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

रुड़की के सोनाली पुरम निवासी समीर कक्कड़ अपने परिवार के साथ हरियाणा के यमुनानगर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहा था। जब उनकी कार कलसिया-छुटमलपुर रोड पर पहुंची, तो संसारपुर गांव के पास  से उनकी कार के पीछे तीन      बाइक सवार बदमाश लग गए। कार के कलसिया से दिल्ली यमुनोत्री-हाईवे पर पहुंचने पर पीछा कर रहे बदमाशों ने लोहे की रॉड दिखाकर कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन समीर ने कार की गति बढ़ा दी। इसी दौरान हाईवे पर मिले सीओ ब्रहमपाल सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह के पास व्यापारी ने कार रोकी और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने बाइक पुलिस पर ही चढ़ा दी। इस दौरान बाइक की टक्कर लगने से दो होमगार्ड घायल हो गए। बाइक पर बैठे दो बदमाश पुलिस को गच्चा देकर गली में भाग निकले, जबकि बाइक चला रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अहसान पुत्र इमरान निवासी गांव खिड़का भटकव्वा है। पूछताछ में उसने अपने फरार साथियों के नाम अरशद पुत्र सादा व छोटू पुत्र सलीम बताए है। फरार दोनों बदमाश भी खिड़का भटकव्वा के ही बताए गए है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed