सहारनपुर। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने देहरादून रोड स्थित सड़क दूधली राजकीय अनुसूचित छात्रावास (बालक) का निरीक्षण किया। छात्रावास में बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया।
बृहस्पतिवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने निरीक्षण के दौरान बताया कि छात्रावास की व्यवस्था के लिए बाबू जगजीवन राम योजना से पांच लाख रुपये यहां की मरम्मत व व्यवस्था के लिए स्वीकृत हुए हैं। छात्रावास के बाहर नाला बहता है, जिसका पानी बरसात के समय छात्रावास में घुस जाता है, इसके लिए भी मेयर संजीव वालिया को अवगत करा दिया गया है, जिससे नाली का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण छात्रों के लिए पुस्तकालय स्वावलंबन केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे बच्चे न केवल पढ़ाई कर सकेंगे बल्कि आगे कौन सी नौकरी करनी है, इसके लिए अच्छे से तैयारी कर सकेंगे। नगर निगम चुनाव के बारे में देते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि चुनाव हमारे सामने हैं। पार्टी इसके लिए क्रियाशील है अभी आरक्षण नहीं आया है आरक्षण आने पर प्रत्याशी तय किए जाएंगे। इस दौरान महामंत्री राकेश जैन, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक जगपाल, मेयर संजीव वालिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।