{"_id":"5fc142f28ebc3e9b78183e9b","slug":"baba-ramdev-will-visit-gaushalas-in-december-saharanpur-news-mrt5130030124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में गोशालाओं का भ्रमण करेंगे बाबा रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में गोशालाओं का भ्रमण करेंगे बाबा रामदेव
विज्ञापन
वैशाली विहार में शादी समारोह में शमिल होते योगागुरू बाबा रामदेव
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। योग गुरु बाबा रामदेव दिसंबर माह में नगर निगम द्वारा संचालित गोशालाओं का भ्रमण करेंगे। शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचे बाबा रामदेव से नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने अलग से मुलाकात की।
नगरायुक्त ने उनसे मुलाकात कर नगर निगम द्वारा संचालित गोशाला और उसे आत्मनिर्भर बनाने के संबंध में उनसे मार्गदर्शन लिया। बाबा रामदेव ने कहा कि गाय के दूध के अतिरिक्त गोमूत्र और गोबर भी मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। नगरायुक्त उनसे नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गोशाला का भ्रमण करने का अनुरोध किया तो उन्होंने दिसंबर माह में आने का वादा किया। नगरायुक्त ने उन्हें बताया कि नगर निगम गोशाला में गाय के गोबर से लकड़ियां, गमले, दीये, नेम-प्लेट, अगरबत्ती, धूप बत्ती आदि उत्पाद बना रहा है। जल्द ही गोमूत्र से रोगोपचार के लिए गोमूत्र का शोधन कर उसे प्रयोग में लाया जाएगा।
शादी समारोह में पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव
सहारनपुर। योग गुरु स्वामी रामदेव शुक्रवार दोपहर सहारनपुर शहर में एक शादी समारोह में पहुंचे। उनके आगमन की भनक लगते ही कई समर्थकों और अन्य लोगों ने उनसे मिलने का प्रयास किया। मगर निजी कार्यक्रम और कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए उन्होंने दूरी बनाए रखी। स्वामी रामदेव करीब पांच घंटे तक रुके और फिर लौट गए। उन्होंने समारोह में पहुंचे लोगों से कहा कि कोराना काल चल रहा है, अपने साथ ही औरों का भी ध्यान रखना है।
विज्ञापन
नगर के दिल्ली रोड स्थित वैशाली विहार निवासी अंकित राठी के यहां शादी समारोह में उन्होंने शिरकत की। दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद स्वामी रामदेव कार्यक्रम के लिए पहुंचे। पतंजलि योग सेवा समिति से जुड़े और अन्य कुछ समर्थकों को योग गुरु के यहां पहुंचने के बारे में जानकारी मिली तो कई लोग आयोजन स्थल पर पहुंच गए। लेकिन इनमें से कुछ ही स्वामी रामदेव से मुलाकात कर पाए। समारोह से जुड़े आयोजकों ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए योग गुरु ज्यादा लोगों के संपर्क से बचते रहे। स्वामी रामदेव शाम करीब पांच बजे यहां से लौट गए।