{"_id":"6328acc07ab9c7216b643093","slug":"ba-merit-stopped-at-65-in-ms-and-68-in-jain-college-saharanpur-news-mrt605992410","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएस में 65 और जैन कॉलेज में 68 फीसदी पर रुकी बीए की मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएस में 65 और जैन कॉलेज में 68 फीसदी पर रुकी बीए की मेरिट
विज्ञापन
जैन डिग्री कॉलेज में मैरिट लिस्ट देखते छात्र छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
एमएस में 65 और जैन कॉलेज में 68 फीसदी पर रुकी बीए की मेरिट
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की है। तीसरी लिस्ट में भी 65 फीसदी अंकों से कम वालों को स्थान नहीं मिला है। महाविद्यालयों ने सोमवार को मेरिट लिस्ट अपने नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही दाखिले शुरू किए।
जेवी जैन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के यूपी बोर्ड के छात्रों की मेरिट 68.4, ओबीसी में यूपी बोर्ड के छात्रों की 67.2 तथा एससी में यूपी बोर्ड के छात्रों की 67.8 फीसदी पर रुकी है। बीकॉम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के यूपी बोर्ड के छात्रों की मेरिट 71.6 और अन्य बोर्ड के छात्रों की 83.2, ओबीसी वर्ग में यूपी बोर्ड के छात्रों की 70.6 और अन्य बोर्ड की 75.4 तथा एससी वर्ग के यूपी बोर्ड के छात्रों की 66 और अन्य बोर्ड की 66.6 फीसदी पर रुकी है। बीएससी गणित प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के यूपी बोर्ड के छात्रों की मेरिट 70.2 और ओबीसी वर्ग के यूपी बोर्ड के छात्रों की 69.2 फीसदी पर रुकी है। बीएससी जियोलॉजी प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के यूपी बोर्ड के छात्रों की मेरिट 60.8, ओबीसी वर्ग में यूपी बोर्ड के छात्रों की मेरिट 58 और एससी वर्ग के यूपी बोर्ड के छात्रों की 48.8 फीसदी पर रुकी है। जैन कॉलेज में पहले दिन सोमवार को बीए प्रथम वर्ष में 14, बीकॉम में एक, बीएससी में एक, स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रम बीकॉम में एक दाखिला हुआ है। तीसरी मेरिट के दाखिले 20 और 21 सितंबर को भी होंगे।
उधर, महाराज सिंह कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की मेरिट 66.2, ओबीसी की 65.2 और एससी की 65.6 फीसदी पर रुकी है। बीएससी बायो प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की मेरिट 69.4, ओबीसी की 69 और एससी की 67.6 फीसदी पर रुकी है। बीएससी गणित प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की मेरिट 65.8, ओबीसी की 63.4 और एससी की 65.4 फीसदी पर रुकी है। यहां भी पहले दिन गिने चुने ही दाखिले हुए। 20 और 21 सितंबर में भी दाखिले होने हैं। मुन्नालाल कॉलेज में भी पहले दिन बीए प्रथम वर्ष में दाखिले हुए।