{"_id":"621a6d39d892c153d6424c29","slug":"authority-s-jcb-on-two-illegal-colonies-saharanpur-news-mrt5784125142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अवैध कॉलोनियों पर चली प्राधिकरण की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अवैध कॉलोनियों पर चली प्राधिकरण की जेसीबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने शनिवार को जेसीबी ले जाकर मल्हीपुर रोड पर दो अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण किया। इनमें एक कॉलोनी 55 बीघा भूमि तथा दूसरी कॉलोनी 20 बीघा भूमि पर काटी जा रही है, जिनमें कई प्लॉट बेचे भी जा चुके हैं। प्राधिकरण ने प्लॉट स्वामियों द्वारा भरी गई नीव और सड़कों के लिए की गई मार्किंग को ध्वस्त किया।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि दो लोगों के द्वारा मल्हीपुर रोड पर सेक्टर 99 के पीछे ट्रॉनिका सिटी नाम से 55 बीघा भूमि पर कॉलोनी काटी जा रही है, जिसमें काफी प्लॉट बेचे जा चुके हैं, साथ ही पक्की सड़केें बनाई गई हैं। प्राधिकरण की पड़ताल में कॉलोनी अवैध पाई गई। कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर कॉलोनी को नियमित कराने को कहा गया था, लेकिन नहीं कराया। ऐसे में कॉलोनी में हुए नींव और सड़कों के निर्माणों को शनिवार को ध्वस्त कराया गया है। मल्हीपुर रोड पर ही गोगा जाहरवीर मंदिर से आगे एक व्यक्ति के द्वारा 20 बीघा भूमि पर कॉलोनी काटी जा रही है, जो जांच में अवैध पाई गई है। कॉलोनाइजर ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, जिसके चलते कॉलोनी में हुए निर्माणों को शनिवार को ध्वस्त कराया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में अनिल कुमार मिश्रा, पीके शर्मा, सार्थक शर्मा, सुधीर कुमार, चरण सिंह, अरविंद कुमार, विश्वास कुमार, इमरान, रिजवान आदि शामिल रहे।