फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers hoop

अधिकारियों को घेरा

Sat, 12 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 12 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Officers hoop
100 वर्ष से अधिक पुराने श्मशान की भूमि पर कब्जा कर ट्यूबवेल लगाने के विरोध में मवीं कला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को आवास विकास परिषद के अधिकारियों का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम मवीं कला में नगर निगम की ओर से एक ट्यूबवेल लगाने का कार्य चल रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर हंगामा किया और कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस स्थान पर ट्यूबवेल लगाने का कार्य चल रहा है वह भूमि 100 वर्ष से भी पुराने श्मशान की है।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने विपुल पंवार और प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आवास विकास परिषद कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा।  उन्होंने अधिकारियों को राजस्व अभिलेख दिखाकर शमशान की भूमि पर कार्य नहीं कराने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने कहा कि श्मशान की भूमि पर कार्य नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान यूथ गुर्जर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष परीक्षित वर्मा, संजय पंवार, प्रवीर चौधरी, सोनू, सतीश, मुकेश, सचिन, विनोद, राहुल, अमित, अभय, जनेश्वर, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed