फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Authorities end hunger strike by giving assurance

अधिकारियों ने आश्वासन देकर समाप्त कराई भूख हड़ताल

Tue, 08 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Authorities end hunger strike by giving assurance
धरना स्थल पर भूखहड खत्म करते अभिभावक संघर्ष समिति - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन की अवधि की फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर चल रही अभिभावक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया की भूख हड़ताल और धरना आश्वासन देकर अधिकारियों ने समाप्त करा दिया। डीएम, एसएसपी और सीओ के साथ बैठक हुई। दोबारा बैठक शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर पांच दिन से अभिभावक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया भूख हड़ताल पर बैठे थे। शनिवार की रात उनकी हालत भी बिगड़ गई थी। सोमवार को अधिकारियों ने अभिभावक संघर्ष समिति को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अखिलेश कुमार, एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा और सीओ द्वितीय के साथ संजय वालिया की वार्ता हुई, जिसमें अधिकारियों ने कहा कि जो स्कूल अभिभावकों पर तीन माह की फीस जमा कराने या बच्चों के नाम काटने का दबाव बना रहे हैं, उनकी लिखित रूप से शिकायत करें। प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शुक्रवार को दोबारा बैठक आयोजित कर हल निकाला जाएगा, जिसमें स्कूल संचालकों का भी नुकसान न हो और न ही अभिभावकों को दिक्कत हो। इसके पश्चात भूख हड़ताल और धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान फरहाद गाड़ा, अमित गुर्जर, हाजी मोहम्मद अहमद, राजू सुखीजा, कुलदीप चौधरी, रवि यादव, चौधरी विनय कुमार, बलदेव चौधरी, इरशाद रिजवान, अनवर, मोनू कश्यप, रामकुमार कश्यप, जमशेद, उमर अहमद, अरविंद कुमार, छविराम आलिम, सोनू राणा, गुलजार, वसीम, भूरा, साजिद, मुस्तकीम, राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed