{"_id":"56f98aea4f1c1bc31df00392","slug":"attempts-there-was-another-bride-with-the-groom-ruksat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोशिशंे नाकाम, दूसरे दूल्हे के साथ रुखसत हुई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोशिशंे नाकाम, दूसरे दूल्हे के साथ रुखसत हुई दुल्हन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के दूल्हे के नशे की हालत में होने के शक में उसके साथ रुखसती से इनकार करने वाली युवती का सोमवार को दूसरे युवक के साथ निकाह कर दिया गया। दूसरे दूल्हे की बारात तितरवाड़ा क्षेत्र से आई। उधर, रात भर युवती पक्ष को मनाने की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी।
बता दें कि कस्बे की युवती का रविवार को सहारनपुर के दूल्हे से निकाह हुआ था। निकाह के बाद दूल्हा जब दुल्हन के घर सलामी की रस्म के लिए जाने लगा तो अचानक उसे चक्कर आ गए।
उसकी यह हालत देखकर युवती और उनके परिजनों को शक हुआ कि नशे के कारण ही दूल्हे के साथ ऐसा हुआ है। दूल्हे को इस हाल में देखने के बाद परिजनों ने दुल्हन की रुखसती से इनकार कर दिया था। ऐसा होने पर हड़कंप मच गया। दोनों ही परिवारों के जिम्मेदार लोग सुलह सफाई के लिए आगे आए। रविवार देर रात घंटों तक वार्ता करते रहे।
विज्ञापन
दुल्हन पक्ष को मनाने की तमाम कोशिशें नाकाम हो गई। इतना ही तय हो पाया कि निकाह में खर्च कराया गया सामान की वापसी होगी। पहले युवक और उसके साथ आई बारात के बैरंग लौटने के बाद युवती के पिता ने सोमवार को ही तितरवाड़ा क्षेत्र के युवक से दुबारा निकाह कर युवती को दुल्हन के रूप में उसके साथ विदा किया।
युवती के परिवार वालों ने इस पर काफी राहत महसूस की कि निकाह में एक बार बाधा पड़ने के बाद दुबारा युवती के लिए दूल्हा मिल गया और उसकी रुखसती भी हो पाई।