{"_id":"57d5b13d4f1c1b1142317523","slug":"attacking-bjp-to-attract-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों को रिझाने के लिए भाजपा पर हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों को रिझाने के लिए भाजपा पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायावती ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि केंद्र में सरकार बनने के बाद जमीन अधिग्रहण कानून ही बदल दिया। औने-पौने दामों में किसानों से जमीन लेकर पूंजीपतियों को सस्ती दरों पर जमीन पर दे दिया।
कांग्रेस की तरह ही भाजपा भी पूंजीपतियों की हितैषी है। दोनों के शासनकाल में जो योजनाएं शुरू हुई वह धन्ना सेठों के लाभ के लिए रही। कालेधन को वापस लाकर हर खाते में 15 लाख रुपये पहुंचने का भाजपा का वादा दिलाते हुए कहा कि अब देश में ही कालाधन सफेद किया जा रहा है।
कांग्रेस की तरह ही भाजपा के राज में ललित मोदी, व्यापम घोटाला, विजय माल्या कांड ने साबित कर दिया कि इस सरकार में भी भ्रष्टाचार की जड़े गहरी हैं। उन्होंने कहा कि दलितों को पीएम की सहानुुभूति और हमदर्दी नहीं चाहिए बल्कि समानता और बराबरी का अधिकार चाहिए। मुस्लिमों को रिझाने के लिए भाजपा पर जमकर बोला, जब से भाजपा सरकार बनी है मुस्लिमों से सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है और उन्हें शक से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद प्रदेश की सपा सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरते हुए कहा कि अपराध, अराजकता और सांप्रदायिकता के लिए जाने जानी वाली पार्टी के राज में इस बार चोरी, डकैती, हत्या, लूट, गुंडागर्दी और जमीनों पर कब्जे हुए। मुजफ्फरनगर दंगे, दादरी कांड और बुलंदशहर कांड को भुलाया नहीं जा सकता। इस सरकार में कुत्ते और भैंस खोज लिए जाते हैं मगर अपराधियों पर शिकंजा नहीं कसता।
यह सरकार इंसानों की नहीं जानवरों के लिए है। ऐसे में इसे जंगली सरकार कहा जा सकता है। मुलायम और अखिलेश पर वार करते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान में बराबर का अधिकार दिया नहीं तो इटावा और सैफई में गाय-भैंस चराते। मायावती ने मीडिया पर निशाना साधा और कुछ मीडिया घरानों पर विरोधियों को मदद पहुंचाने का आरोप लगाया।