फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attackers fired at property dealer in Nakur of Saharanpur and police recovered 50 shells

UP: प्रॉपर्टी डीलर पर बसराईं ताबड़तोड़ गोलियां, भागकर बचाई जान, 50-60 राउंड फायरिंग से दहला इलाका

Mon, 15 Jan 2024 03:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Jan 2024 03:13 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बसराईं। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं, गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

विज्ञापन
Attackers fired at property dealer in Nakur of Saharanpur and police recovered 50 shells
सहारनपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ में प्रॉपर्टी डीलर पर बाइक सवार करीब आधा दर्जन हमलावरों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने शटर गिराकर पीछे के रास्ते से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


नकुड़-सरसावा रोड स्थित गांव साल्हापुर स्थित काटी जा रही कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर ने अपना ऑफिस बना रखा है। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव साल्हापुर निवासी युवक अंकुश पुत्र जसवीर ऑफिस खोलने आया। 

विज्ञापन

बताया गया कि जैसे ही उसने ऑफिस का शटर उठाया तो पीछे से तीन बाइकों पर सवार होकर आए करीब सात-आठ युवकों ने गाली-गलौज करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अंकुश ने तुरंत ऑफिश का शटर बंद कर लिया और ऑफिस में बने पीछे के गेट से गांव की ओर भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने इस दौरान करीब 50-60 फायरिंग की। जिससे ऑफिस के दोनों शटर छलनी हो गए और गोलियां शटर को पार कर दीवार और काउंटर में जा घुसी।

यह भी पढ़ें: UP: मुनव्वर राणा के निधन से वेस्ट यूपी में छाया शोक, पूरी दुनिया में थी मकबूलियत, कभी भूल नहीं पाएंगे लोग

वहीं, पीड़ित युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए और उन्हें अपने साथ ले गई। उधर, एसपी देहात सागर जैन ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: घने कोहरे से थमी रफ्तार, बर्फीली हवाओं से कांपा वेस्ट यूपी, न्यूनतम पारा पहुंचा 2.9 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed