Weather Update: घने कोहरे से थमी रफ्तार, बर्फीली हवाओं से कांपा वेस्ट यूपी, न्यूनतम पारा पहुंचा 2.9 डिग्री
Weather Update : पश्चिमी यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। बर्फीली हवाओं से लोग कांप उठे हैं। वहीं, घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार भी थम गई है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री तक पहुंच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवाओं का मिजाज बर्फीला हो गया है। गलनभरी सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। सीजन में शनिवार की अब तक की सबसे सर्द रात रही। तापमान लुढ़कर 2.9 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार और सोमवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर के कहर से शहरवासियों की कंपकंपी छूट रही है।
वेस्ट यूपी में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, वहीं रात का तापमान लगातार गिर रहा है। दिन में बर्फीली हवाएं लोगों के हाथ-पैर सुन्न कर रही है।
वहीं, रविवार को हाईवे पर कोहरे में दृश्यता शून्य रही, जिस कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सोमवरा सुबह को भी हाईवों पर ऐसा ही हाल रहा। शनिवार की रात तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार की रात तापमान 3.4 डिग्री था। रात में पारा गिरने से रविवार सुबह इसका असर देखने को मिला। सुबह से ही ठंड अधिक होने के कारण लोग घरों में कैद रहे। दिनभर लोग अलाव, हीटर व आग के सामने बैठे रहे।
बता दें कि रविवार को दोपहर के समय में गुनगुनी धूप निकली, लेकिन बेअसर रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अभी तीन-चार दिन ठंड से राहत के आसार नहीं है। शीतलहर के साथ कोहरा छाया रहेगा।
चार दिन में 3.5 डिग्री गिरा पारा
रात का न्यूनतम तापमान लगातार नीचे आ रहा है। चार दिन में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री गिरा। 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रविवार को 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने व शीतलहर के प्रकोप से ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया है।
300 से नीचे आया एक्यूआई
तापमान के साथ एक्यूआई स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शहर का एक्यूआई स्तर 300 के पार पहुंच गया था, लेकिन रविवार को सुबह से ही हवाओं के चलने से एक्यूआई 300 से नीचे आ गया। शनिवार को एक्यूआई 306 दर्ज किया गया था, रविवार को यह लुढ़कर 273 पर पहुंच गया। जयभीमनगर में 271, गंगानगर में 300, पल्लवपुरम में 248, दिल्ली रोड पर 290, हापुड़ चौराहे पर 283 एक्यूआई दर्ज किया गया। शहर में सबसे अधिक प्रदूषित वाला इलाका गंगानगर रहा।
ऐसे घटा न्यूनतम तापमान
दिनांक न्यूनतम तापमान
10 जनवरी 5.9
11 जनवरी 6.4
12 जनवरी 4.8
13 जनवरी 3.4
14 जनवरी 2.9
नौ घंटे देरी से पहुंची संगम एक्सप्रेस
घने कोहरे का असर जनजीवन के साथ ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। कोहरे के कारण तमाम ट्रेनें एक घंटे से लेकर 14 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इसलिए इन दिनों ट्रेन में सफर के लिए घर से निकलने से पहले रेलवे की पूछताछ सेवा 139 कार कॉल कर ट्रेनों की स्थिति जान लें, नहीं तो स्टेशन पर शीतलहर में ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा।
कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार एक सौ किलोमीटर से घटा कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। इसी कारण मेरठ से होकर गुजरने वाली 63 ट्रेनों में से 48 ट्रेन देरी से पहुंचीं। सबसे ज्यादा 14 घंटे देरी से कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस चल रही थी। संगम एक्सप्रेस नौ घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस तीन घंटे, मेरठ सिटी एक्सप्रेस 50 मिनट, सहारनपुर एक्सप्रेस स्पेशल 55 मिनट, शालीमार एक्सप्रेस 55 मिनट, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस छह घंटे, बांद्रा हरिद्वार एक्सप्रेस 1.35 घंटै, हैदराबाद-हरिद्वार सुपरफास्ट 1.40 घंटे देरी से मेरठ पहुंची। निर्धारित समय पर ट्रेन नहीं आने से लोगों के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir: राम आएंगे तो दिवाली कैसे मनाएंगे, शहर की 80 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बंद
आज भी बंद रहेंगे आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल
अत्यधिक सर्दी के चलते डीएम ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 15 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। यह जानकारी बीएसए आशा चौधरी ने दी है। वहीं, दीवान पब्लिक स्कूल ने कक्षा आठ तक में 16 जनवरी तक अवकाश कर दिया है। यह अवकाश दीवान पब्लिक स्कूल की सभी शाखाओं में है, लेकिन ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी।
यह भी पढ़ें: UP: 17 को मेरठ आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, तैयारियों में जुटे अधिकारी