फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Assembly wise room for nomination

नामांकन के लिए विधानसभा वार कक्ष निर्धारित

Tue, 11 Jan 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Assembly wise room for nomination
सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद निर्वाचन कार्यालय ने नामांकन से लेकर अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 21 जनवरी से होने वाले नामांकन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर और विधानसभा वार कक्ष निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

जनपद में नामांकन 21 जनवरी से 28 जनवरी तक होंगे। नामांकन पत्र जमा करने के लिए विधानसभा वार कक्ष निर्धारित किए गए हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बेहट विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी बेहट रामजीलाल होंगे। नामांकन पत्र चकबंदी अधिकारी न्यायालय में जमा होंगे। नकुड़ विधानसभा सीट के लिए उप जिलाधिकारी नकुड़ अजय कुमार अंबष्ट रिटर्निंग आफिसर बनाए गए हैं। इस सीट के लिए नामांकन पत्र अपर मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में जमा होंगे। नगर विधानसभा सीट के आरओ नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी होंगे। इसके लिए नामांकन नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में होंगे। सहारनपुर विधानसभा सीट की आरओ एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव होंगी। इसके लिए नामांकन अपर जिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय में जमा कराए जाएंगे। देवबंद विधानसभा सीट के लिए आरओ एसडीएम देवबंद दीपक कुमार आरओ बनाए गए हैं। इसके लिए नामांकन पत्र जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में जमा होंगे। रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के लिए आरओ एसडीएम रामपुर संजीव कुमार बनाए गए हैं। इसके लिए नामांकन विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के न्यायालय कक्ष में होंगे। गंगोह विधानसभा सीट के लिए आरओ अपर उप जिलाधिकारी संगीता राघव बनायी गई हैं। इस सीट के लिए नामांकन अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed