फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Assembly Election UP: The voters have changed of result on Gangoh seat for many elections in Saharanpur

UP Election 2022: इस सीट पर रहेगा दिलचस्प मुकाबला, वोटर बदल देते हैं प्रत्याशियों के समीकरण

Thu, 20 Jan 2022 08:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jan 2022 08:22 PM IST
सार

सहारनपुर में 2008 के बाद अस्तित्व में आई गंगोह सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला रहेगा। इस सीट पर आखिरी समय तक वोटर प्रत्याशियों के समीकरण बदल देते हैं। जानिए इस सीट का इतिहास क्या रहा है।

विज्ञापन
Assembly Election UP: The voters have changed of result on Gangoh seat for many elections in Saharanpur
मतदान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व में नकुड़ विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा रही गंगोह सीट वर्ष 2008 के बाद किए गए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इसमें कानूनगो सर्किल अंबेहटा और नानौता को शामिल किया गया। इस सीट पर ज्यादातर चौधरी यशपाल सिंह और काजी रशीद मसूद परिवार का ही दबदबा रहा। विधायक भी इस सीट से ज्यादातर गुर्जर बिरादरी के ही निर्वाचित हुए। जो भी विधायक बने इन दोनों परिवारों के समर्थन से बने। परिसीमन के बाद वर्ष 2012 में इस सीट के लिए पहला चुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस के प्रदीप चौधरी ने विजय हासिल की। 

विज्ञापन


वहीं वर्ष 2017 के चुनाव में उन्होंने भाजपा में शामिल होते हुए तीस हजार वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद को हराकर फिर से चुनाव जीता। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदीप चौधरी के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उप चुनाव हुआ। जिसमें भाजपा के कीरत सिंह गुर्जर ने विजय प्राप्त की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद फिर से भाजपा ने उन्हें ही उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने नोमान मसूद को टिकट दिया है। सपा से चौधरी इंद्रसेन को सिंबल मिल गया है। आसपा ने मौसम राव पर दांव खेला है। कांग्रेस ने अभी यहां से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इस सीट पर मुस्लिम, अनुसूचित जाति, गुर्जर, सैनी मतदाता निर्णायक की भूमिका निभाते हैं। जो किसी भी प्रत्याशी का समीकरण बदल देते हैं। इस बार का चुनाव बड़ा दिलचस्प माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: सपा ने बिजनौर में घोषित किए प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष ने की पुष्टि, यहां देखिए पूरी लिस्ट

यह हरियाणा से लगती उत्तर प्रदेश की सीमा की विधानसभा है। इस सीट को गेट ऑफ यूपी भी कहा जाता है। गंगोह की पहचान आजादी में अपना अहम रोल अदा करने वाले मौलाना रशीद अहमद गंगोही एवं आजादी के दीवाने बुड्ढा खेड़ा निवासी मोहम्मद फतेह गुर्जर से भी है। इस विधानसभा की सीमाओं से पवित्र यमुना नदी होकर बहती है। हजरत कुतबे आलम एवं बाबा हरिदास की कर्मस्थली पर हर वर्ष मेला लगता है।

यह भी पढ़ें: चुनावी घमासान: चंद्रशेखर ने मेरठ की हॉट सीट पर खेला बड़ा दांव, चर्चित भूपेंद्र बाफर को बनाया प्रत्याशी, जानें क्यों है बदनाम

कुल वोटर- 385146
पुरुष-       204074
महिलाएं-   181055
थर्ड जेंडर-   17

मतदान केंद्र  212
बूथ       453

वर्ष            विधायक                 पार्टी
2012- प्रदीप चौधरी-               कांग्रेस
2017- प्रदीप चौधरी-               भाजपा
2019 उपचुनाव- कीरत सिंह    भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed