पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा: प्रेमिका के साथ रची थी साजिश, फिर पत्नी को दी खौफनाक मौत, दोनों गिरफ्तार
Saharanpur Murder Case : सहारनपुर में विवाहिता की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पति ने अपनी प्रेमिका के साथ साजिश रचकर हत्या की थी। जानिए हत्यारोपी ने अपनी पत्नी की हत्या का प्लान कैसे बनाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में सरसावा के शेखपुरा गांव में विवाहिता की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आशु की मौत बीमारी के कारण नहीं, बल्कि पति ने अपनी प्रेमिका के साथ साजिश रच पहले उसे नींद की गोली दी और फिर मफलर से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरे मामला का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बुधवार देर रात शेखपुरा गांव में विवाहिता आशु (32) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। ससुरालियों ने बताया कि बीमारी के कारण आशु की मौत हुई है। हालांकि, मायके पक्ष के लोग तभी से हत्या का आरोप लगा रहे थे। शनिवार को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत दम घुटने के कारण हुई है। इस पर पुलिस ने आशु के पति अमित पुत्र नरेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के पिछले तीन साल से चिलकाना थाना क्षेत्र के गुमटी निवासी करिश्मा के साथ संबंध थे। आरोपी की पत्नी आशु को इसका पता चल गया था, जिसका उसने विरोध किया।
इसके बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका के साथ साजिश रचकर पत्नी की हत्या की योजना बनाई। प्रेमिका के कहने पर उसने अपनी पत्नी को नींद की गोली दी। नींद आने पर मफलर से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी की प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे बनाया प्लान
हत्याकांड के दो दिन पहले आशु को उल्टी-दस्त लग गए थे। इस पर आरोपी ने गांव के एक डॉक्टर को घर पर बुलाया। डॉक्टर ने जो दवाई लिखी, वह दवाई न लाकर आरोपी मेडिकल स्टोर से नींद की गोली ले आया। हत्या करने के बाद आरोपी ने ससुरालियों को बताया कि आशु का ब्लड प्रेशर कम हो गया है, उसे लेकर सहारनपुर अस्पताल में गए थे। जहां पर उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा एमएलसी को थप्पड़ मारने पर बोर्ड बैठक में हंगामा, बसपा-सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
यह भी पढ़ें: मैनेजर पति की हत्या: 'निकलने वाले हैं...! बचना न चाहिए', प्रेमी को किया काॅल, फिर मौत पर आंसू बहाती रही पत्नी