फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Uproar in board meeting over slapping of Dharmendra Bhardwaj, BSP and SP councilors beaten

Meerut: भाजपा MLC से बदसलूकी करने पर बोर्ड बैठक में हंगामा, बसपा-सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 30 Dec 2023 05:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Dec 2023 05:28 PM IST
सार

मेरठ में शनिवार को घंटाघर स्थित कार्यालय में चल रही बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा एमएलसी से बदसलूकी करने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और बसपा व सपा पार्षदों को दौड़ा लिया। दोनों के साथ खूब मारपीट की गई।

विज्ञापन
Meerut: Uproar in board meeting over slapping of Dharmendra Bhardwaj, BSP and SP councilors beaten
निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में शनिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हो गया। यहां भाजपा के पाषर्द के अपना वकतव्य रखने के दौरान बसपा के पार्षद ने भाजपा एमएलसी से बदसलूकी कर दी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसपा और सपा के पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अरुण हत्याकांड: बेटी की करतूत पर बिलखती रही मां, बोली-काश पैदा होते ही घोट देती गला, ताने मारती रहीं महिलाएं

विज्ञापन

जानकारी के अुनसार शनिवार को घंटाघर स्थित टाउन हाॅल में नगर निगम की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान भाजपा पार्षद रेखा सिंह हाउस टैक्स को लेकर अपनी बात रख रही थीं। विपक्ष के एक पार्षद ने उनका विरोध कर दिया, जिस पर गहमा-गहमी हो गई। इसी बीच भाजपा के एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज भी पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: मैनेजर पति की हत्या: 'निकलने वाले हैं...! बचना न चाहिए', प्रेमी को किया काॅल, फिर मौत पर आंसू बहाती रही पत्नी

हंगामे के बीच बसपा पार्षद आशीष चौधरी ने एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज से बदसलूकी कर दी। इस पर हंगामा और ज्यादा बढ़ गया। सपा पार्षद कीर्ति घोपला भी विरोध में आ गए। इसके बाद बात लात-घूंसों तक जा पहुंची।

लड़ते-झगड़ते भाजपा कार्यकर्ता और सपा बसपा पार्षद बाहर तक आ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीष और कीर्ति घोपला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं हंगामे और मारपीट के बीच बोर्ड बैठक स्थगित करनी पड़ी।



मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को जैसे-तैसे शांत कराया। इसके बाद सपा व बसपा पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता देहलीगेट थाना पहुंच गए। मारपीट की सूचना पर सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान भी देहलीगेट थाने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed