फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   As a public school English Medium

एक सरकारी स्कूल इंग्लिश मीडियम जैसा

Tue, 07 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
As a public school English Medium
छात्रा से लिखवाते बीएसए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभिनव प्रयोग के अंतर्गत सोमवार को सढ़ौली कदीम ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालयों का रंग रूप देखकर अधिकारियों की टीम आश्चर्यजनक रह गई।
विज्ञापन


विद्यालयों को सीबीएसई की तर्ज पर आकर्षक रंग देकर सजाया गया है। हालांकि शैक्षिक गुणवत्ता में कमी मिलने के कारण शिक्षकों को सुधारने के निर्देश दिए गए।  
विज्ञापन


अभिनव प्रयोग के अंतर्गत बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्घप्रिय सिंह की टीम सोमवार को सढ़ौली कदीम ब्लॉक पहुंची। टीम के सदस्यों ने पहले प्राथमिक विद्यालय मीरपुर गंदेवड़ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां विद्यालय को आकर्षक रंग देकर सजाया गया था। रंगाई पुताई से लेकर फर्नीचर, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्थ किया गया था। अधिकारियों ने स्कूल स्टाफ के इस कदम की सराहना की।

तत्पश्चात विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को परखा गया। कुछ विद्यार्थी बीएसए द्वारा पूछे गये प्रश्नों का सही उत्तर नहीं दे सके। ऐसे में शिक्षकों को सुधार के निर्देश दिये गए।


अधिकारियों की टीम यहां के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय कासमपुर खास पहुंची। यहां विद्यालय की स्थिति काफी संतोषजनक मिली। लेकिन शैक्षिक गुणवत्ता में कमी पायी गई। ऐसे में शिक्षकों को सुधार के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed