फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aryan of UPS Behera Kalan won three medals in the race

दौड़ में यूपीएस बेहड़ा कलां के आर्यन ने जीते तीन पदक

Fri, 26 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aryan of UPS Behera Kalan won three medals in the race
खो खो प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय दतौली मुगल में एनपीआरसी स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पचास और सौ मीटर दौड़ में दतौली मुगल के साजिद और बेहड़ा खुर्द स्कूल की प्रेरणा ने बाजी मारी। जबकि सौ, दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ में आर्यन प्रथम आया।
विज्ञापन

देहात विधान सभा सीट के बसपा प्रभारी अजब सिंह ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में कबड्डी में जूनियर वर्ग में बेहडा कलां, प्राथमिक वर्ग में दतौली मुगल, बैडमिंटन के बालक और बालिका जूनियर वर्ग दोनों में बेहड़ा कलां, खो खो के जूनियर बालिका वर्ग में दतौली मुगल, प्राथमिक बालिका वर्ग में अल्हेड़ी स्कूल की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौ, दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में यूपीएस बेहड़ा कलां के आर्यन ने बाजी मारी। बालिका जूनियर की सौ मीटर और डेढ़ सौ मीटर दौड़ में मन्तशा दतौली मुगल प्रथम स्थान पर रही। लंबी कूद के बालक प्राथमिक में आइश अल्हेड़ी, बालिका प्राथमिक में प्रियांशी रामखेड़ी, बालक जूनियर में आर्यन बेहड़ा कलां, बालिका जूनियर वर्ग में निधि बेहड़ा कलां ने बाजी मारी। ऊंची कूद के बालक जूनियर वर्ग में रुचिन बेहड़ा कलां, बालिका वर्ग में आयुषि बेहड़ा कलां, बालक प्राथमिक में शाहिब अल्हेड़ी और बालिका प्राथमिक में प्रियांशी रामखेड़ी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण अजब सिंह ने किए। इस दौरान मुख्य अतिथि राशिद प्रधान, ठेकेदार सुलेमान, कविंद्रपाल, निशांत शर्मा, धीर सिंह, अजय कोहली, अजय खेड़ा, योगेश धीमान, विरेंद्र कुमार, विश्व प्रभात, मशरूर, संजल, दीप्ती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed