फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Artists of Mathura will stage Shri Ramlila

मथुरा के कलाकार करेंगे श्री रामलीला का मंचन

Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Artists of Mathura will stage Shri Ramlila
रामलीला भवन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला भवन में आयोजित होने वाली रामलीला में मथुरा के कलाकार मंचन करेंगे। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम का भव्य मंढ़ा आयोजित किया जाएगा। 150 वर्ष पुरानी इस रामलीला में सात्विक भाव के साथ नियमों के अनुसार लीला होगी।
विज्ञापन

प्राचीन रामलीला कमेटी रामलीला भवन वर्षों भारतीय संस्कृति के अनुसार लीला का मंचन करती आ रही है। अत्याधुनिक दौर में लीला का स्वरूप नहीं बदला गया। इस बार रामलीला बृहस्पतिवार से शुरू होगी। रामलीला भवन से अलग-अलग दिनों में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, मां सीता सहित रावण की हाथी पर सवारी बैंडबाजों संग निकाली जाएगी। इसके साथ ही सीता स्वयंवर के अवसर पर श्रीराम भगवान का शहनाइयों के साथ मंढ़ा आयोजित किया जाएगा, जिसका भोज भी दिया जाएगा। इसमें मथुरा और वृंदावन के कलाकार ही मंचन करेंगे।
विज्ञापन

धोती-कुर्ता में ही प्रभु कक्ष में जा सकेंगे लोग
रामलीला भवन में बने प्रभु श्रीराम के कक्ष में बिना-धोती कुर्ता पहने कोई भी पदाधिकारी या आम नागरिक नहीं जा पाएगा। यहां पर मंचन के लिए महिला कलाकारों को नहीं बुलाया जाता है। प्रभु के कक्ष में महिलाओं के जाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- यह होंगे मुख्य आयोजन
-- भगवान शंकर की बरात
-- लंकापति रावण की सवारी
-- बैंडबाजों संग निकलेगी प्रभु श्रीराम की बरात
-- रोजाना निकलेगी श्रीराम-लक्ष्मण की हाथी सवारी
हमारे यहां नियमों और भारतीय संस्कृति के अनुसार लीला का मंचन वर्षों से कराया जा रहा है। महिला कलाकारों को नहीं बुलाया जाता है। मथुरा व वृंदावन के पुुरुष कलाकार ही मंचन करेंगे। --- माई दयाल मित्तल, मंत्री प्राचीन श्री रामलीला कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed