फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   arrive early next year, was coined by the Jaykaron

अगले बरस तू जल्दी आ, के जयकारे गूंजे

Sun, 27 Sep 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा-सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा-सहारनपुर Updated Sun, 27 Sep 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
arrive early next year, was coined by the Jaykaron
नगर में गणपति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिव मंदिर में बीते एक सप्ताह से विराजमान गणपति प्रतिमा के समक्ष चल रहे पूजा पाठ का समापन हुआ। हवनकुंड में पूर्णाहुति समाहित की गई, जिसके बाद गणपति को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। बाद में शोभायात्रा निकालकर गणपति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को नगर में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजते रहे। मेन बाजार स्थित शिव मंदिर में तृतीय गणपति उत्सव का आयोजन हुआ। सुंदर कांड मित्र मंडल के योगदान में सात दिवसीय गणपति उत्सव के समापन पर सुबह  आरती हुई। इसके बाद पूजा पाठ का समापन किया गया।
विज्ञापन


दोपहर में गणपति विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गणपति की मूर्ति को रथ पर विराजमान कर नगर की परिक्रमा की गई। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर में मुख्य मार्गों से होते हुए यमुना नदी पर जाकर संपन्न हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन कौशिक, शिवशील माहेश्वरी, अरविंद गोयल, सुनील भारद्वाज, मयंक गुप्ता, मोहित वर्मा, अमित कश्यप, शेखर गोयल, महेश वर्मा, धर्मेंद्र बतरा, सूर्यकांत कौशिक, महेश दुआ आदि  मौजूद रहे।

 सहारनपुर में  अनंत चतुर्दशी को अगले बरस तू जल्दी आ, की मंगल कामना के साथ राज विहार स्थित शिव मंदिर में प्रतिष्ठित श्री गणेश जी की मनोहारी मूर्ति का विधि विधान से बड़ी नहर में विसर्जन किया गया।

गणेश चतुर्थी को पूजा पाठ के साथ श्री गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दस दिनों तक नियमित पूजा और भजन किए गए।  जयघोष के साथ विसर्जन यात्रा राजविहार से कोर्ट रोड, अंबाला रोड होते हुए बड़ी नहर निकाली गई। मार्ग में भक्तों ने अबीर गुलाल के साथ पुष्प वर्षा भी की।


ढोल नगाड़ों की थाप पर संदीप शर्मा ने भजन गाए। कई स्थानों पर एकदंत विनायक भगवान का तिलक किया गया। बड़ी नहर पर संजय पलसुले ने नारद पुराण के संकटनाशक गणेश स्त्रोत का पाठ किया। इस दौरान एसडी शर्मा, चैतन्य निगोसकर, विनय स्वामी, योगेश शर्मा, अक्षत त्यागी, नीरा गुप्ता, कंचन अग्रवाल, आभा बंसल, मधु गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed