{"_id":"6b0732641f6da41c2204305f","slug":"army-soldier-dies-of-a-heart-attack-while-dancing-at-a-wedding-ceremony-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-188626-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शादी समारोह में डांस करते समय सेना के जवान की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शादी समारोह में डांस करते समय सेना के जवान की हार्टअटैक से मौत
Thu, 26 Nov 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
तल्हेड़ी बुजुर्ग(सहारनपुर)। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए सेना के जवान दुष्यंत कुमार (32) की समारोह में डांस करते समय हार्टअटैक से मौत हो गई। जवान की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी भी गांव पहुंच गए। सेना की सभी प्रक्रिया पूरी करने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मंगलवार की देर नागल थानाक्षेत्र के गांव पनियाली कासिमपुर निवासी दुष्यंत कुमार (32) अपने चाचा रणपाल के बेटे देव की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर आए था। वह दिल्ली कैंट में सीओडी (सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो) में एसकेटी क्लर्क के पद पर तैनात थे। मंगलवार रात नागल के ताजपुर निवासी लड़की पक्ष की ओर से नागल स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह आयोजित किया गया था। बरात में दुष्यंत अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और डांस करते समय वह गिर गए। परिजन उन्हें तुरंत ही सहारनपुर अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने हाईअटैक होने की बात कहते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
ग्राम प्रशासक पति पवित्र सिंह ने बताया कि दुष्यंत करीब 12 वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में दिल्ली में तैनात थे। करीब पांच वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। हालांकि अभी उनकी कोई संतान नहीं थी। घटना की जानकारी मिलते ही सेना के अधिकारी भी गांव पहुंच गए। लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर ब्रिजेश भी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। जवान की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, देर रात फेरे समेत शादी की सभी रस्में दुखी मन से पूरी करते हुए दुल्हन की विदाई हुई। उधर, सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि जवान की मौत के संबंध में संबंधित सैन्य अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।