फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Army person shot dead in Saharanpur this morning, he came home on vacations

Saharanpur: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, चकरोड पर मिला शव

Thu, 10 Apr 2025 10:08 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 10 Apr 2025 10:08 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़ी वारदात हुई। यहां सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत की चकरोड पर पड़ा मिला। बताया गया कि जवान छुट्टी लेकर घर आया था

विज्ञापन
Army person shot dead in  Saharanpur this morning, he came home on vacations
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala

विस्तार

रामपुर मनिहारान के गांव मुंडीखेड़ी निवासी सेना के जवान विक्रांत (27) पुत्र रविंद्र का शव गुरुवार सुबह एक खेत में गोली लगा पड़ा मिला। 

विज्ञापन


वह खाना खाने के बाद बुधवार शाम साढ़े सात बजे घर से निकल गया था। रात में घर न आने पर परिजनों ने उसे तलाश भी किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सुबह छह बजे खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने गांव के नजदीक एक चकरोड पर उसका शव पड़ा देखा। उसे सीने पर गोली लगी हुई थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के होटल में रेड: लग्जरी कारों में आते थे जुआरी, रोज एक करोड़ का जुआ, 31 गिरफ्तार, 17 लाख रुपये जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ नकुड़ एसएन वैभव पांडेय, इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने साक्ष्य जुटाए और जांच पड़ताल की।

पुलिस ने आस पास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा। बताया गया कि विक्रांत वर्ष 2019 सेना में भर्ती हुआ था। वह वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात था। तीन दिन पहले ही वह एक माह की छुट्टी पर घर आया था। 

 

विक्रांत दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। सीओ ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed