फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Army of claimants in BJP, SP, BSP and Congress are also not far behind

Saharanpur News: भाजपा में दावेदारों की फौज, सपा, बसपा और कांग्रेस भी पीछे नहीं

Tue, 11 Apr 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Army of claimants in BJP, SP, BSP and Congress are also not far behind
चिलकाना में फ्लैग मार्च करती पुलिस तथा पीएसी
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सियासी घमासान भी तेज हो गया है। राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुटे गए हैं। इसको लेकर राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं में मंथन शुरू हो गया है। भाजपा में दावेदारों की लंबी फौज है तो सपा, बसपा और कांग्रेस भी किसी से पीछे नहीं हैं। तीन से चार दिन राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


जिले में एक नगर निगम, चार नगर पालिका और सात नगर पंचायत के लिए चुनाव होना है। नगर निगम की महापौर सीट को भाजपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। करीब 15 दावेदारों ने महापौर पद के लिए ताल ठोक दी है, जिन्होंने चुनाव के सह प्रभारी मेरठ सदर सीट से विधायक अमित अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष राकेश जैन सहित कोर कमेटी को अपने बायोडाटा भी सौंप दिए हैं। इसके साथ ही कई दावेदार शीर्ष नेताओं के संपर्क में भी है, जो टिकट पाने को पुरजोर कोशिश में जुटे हैं। इसी तरह नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में पांच-पांच दावेदार हैं। इन्होंने भी अपने बायोडाटा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं, सपा में सरगर्मी तेज हो गई है। सपा, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में प्रत्याशियों को उतारेगी। इसको लेकर मंगलवार को सपा के शीर्ष नेतृत्व की दोनों राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी होनी हैं। सपा में महापौर पद के लिए करीब दस दावेदार हैं। इसी तरह नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में उम्मीदवारों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस भी तैयारी में जुटी है। इसको लेकर मंथन करने मंगलवार को राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल भी सहारनपुर आ रहे हैं। कांग्रेस में महापौर पद के अभी तक पांच दावेदार हैं। इसके अलावा नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में भी ऐसी स्थिति है। दो से चार दिन में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर अपने पत्ते खोल देगी।

उधर, बसपा निकाय चुनाव में दमदार तरीके से ताल ठोकने की तैयारी में जुटी है। दिसंबर माह में जारी हुए आरक्षण के आधार पर बसपा ने ही सबसे पहले अपना प्रत्याशी घोषित किया था। अब आरक्षण बदलने के बाद पार्टी नए प्रत्याशी की घोषणा भी जल्द करने वाली हैं।

दावेदारों के बायोडाटा मिल गए हैं। पार्टी हाईकमान ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। चार से पांच दिन में उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों के बल पार्टी सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी।-----डाॅ. महेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा

जल्द प्रत्याशियों की घोषणा होगी। आसपा और राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन कर पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर मंगलवार को भी बैठक भी होनी है। सभी सीटों पर प्रत्याशियों की लंबी फेहरिस्त है।-------अब्दुल वाहिद, जिलाध्यक्ष सपा

पार्टी सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी। जल्द प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। इसको लेकर पार्टी हाईकमान ने दावेदारों की सूची भी मांगी है। सभी सीटों पर कई-कई दावेदार हैं। पार्टी हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, उसे पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़वाकर जिताया जाएगा।-----जनेश्वर प्रसाद, जिलाध्यक्ष बसपा


चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय सचिव भी सहारनपुर आ रहे हैं। किसी सीट पर प्रत्याशियों की कमी नहीं है। कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। दावेदारों के बायोडाटा भी मिल गए हैं।----चौधरी मुजफ्फर अली, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed