फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Approximate budget of 60.17 lakhs passed for Mela Gughal

मेला गुघाल के लिए 60.17 लाख का अनुमानित बजट पारित

Mon, 08 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Approximate budget of 60.17 lakhs passed for Mela Gughal
नगर निगम बोर्ड की बैठक को सम्बोधित करते मेयर संजीव वालिया - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम की बोर्ड बैठक में आगामी पांच सितंबर से भरने वाले मेला गुघाल को लेकर 60.17 लाख रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया है। मेला आयोजन के लिए पार्षदों की जिम्मेदारियां भी तय की गई। इनमें पार्षद प्रदीप पंवार को मेला चेयरमैन तथा पार्षद संजय गर्ग, फूल कुमारी और जमा परवीन को संयुक्त रूप से वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है।
विज्ञापन

मेला गुघाल के बजट को लेकर सोमवार की शाम चार बजे जनमंच प्रेक्षागृह में बोर्ड की बैठक अचानक से बुलाई गई। अध्यक्षता कर रहे महापौर संजीव वालिया ने स्पष्ट किया कि बैठक केवल मेला गुघाल के संबंध में है अन्य विषयों पर चर्चा नहीं होगी। पार्षद मनोज जैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बजट बढ़ाने की मांग की। इस पर महापौर ने कहा कि वर्ष 2019-20 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 13.25 लाख रुपये का बजट रखा गया था, जिसे इस बार बढ़ाकर 18 लाख रुपये किया गया है। बैठक में कुल 60 लाख 17 हजार रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। पार्षद आशुतोष सहगल ने वाहन पार्किंग को लेकर सुझाव दिए। पार्षद मंसूर बदर ने प्रकाश व्यवस्था का बजट गत वर्षों की तुलना में घटाने पर प्रश्न उठाया। उन्होंने शिवपुरी छड़ी आश्रम स्थल को व्यवस्थित करने का भी सुझाव दिया, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि ठेके की शर्तें ऐसी बनाई जाएं कि ठेकेदारों से ठेके की धनराशि पहले वसूल की जाएं ताकि किसी ठेकेदार पर कोई बकाया न रहे। उन्होंने 2019 में ठेकेदारों से जीएसटी जमा न होने का सवाल भी उठाया। सदन प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि किसी ठेकेदार के पास कोई रकम बकाया नहीं रहेगी ऐसी व्यवस्था की गई है। सबसे पहले पैसा जमा किया जाएगा फिर अनुबंध होगा। विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि जिन ठेकेदारों पर 2019 का बकाया है, उन ठेकेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। क्या उन्हें नोटिस दिए गए? उन्होंने इस पर तत्काल कार्रवाई पर जोर दिया। महापौर संजीव वालिया ने नगरायुक्त को निर्देश दिए कि बोर्ड की आगामी बैठक में ऐसे सभी बकाये का विवरण प्रस्तुत कराएं। पार्षद अभिषेक अरोड़ा व मुकेश गक्खड़ आदि ने भी सुझाव दिए। नीलामी कमेटी व मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संयोजक व सह संयोजक के गठन का अधिकार बोर्ड ने महापौर संजीव वालिया को दे दिया। बोर्ड बैठक का संचालन सदन प्रभारी दिनेश यादव ने किया। बोर्ड बैठक में सदस्य के रूप में विधायक देवेंद्र निम के शामिल होने तथा नगरायुक्त गजल भारद्वाज के प्रथम आगमन पर सभी सदस्यों ने स्वागत किया। नए अपर नगरायुक्त सतेंद्र तिवारी का भी बोर्ड ने स्वागत किया।
विज्ञापन

पार्षदों के फोन रिसीव नहीं करती नगरायुक्त : सहगल
बोर्ड बैठक के दौरान पार्षद आशुतोष सहगल ने नगरायुक्त द्वारा पार्षदों के फोन रिसीव नहीं करने तथा व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेशों का जवाब नहीं देने की शिकायत रखी। इस पर नगरायुक्त ने कहा कि उन्हें सुबह दस से 12 बजे तक कॉल करें। इस पर पार्षद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आप 24 घंटे की सेवक हैं। इस पर महापौर ने बात को रोकते हुए कहा कि यह बाद का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर और अधिकारियों पर टपकता रहा पानी
जनमंच में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता कर रहे महापौर संजीव वालिया तथा अन्य अधिकारियों के ऊपर छत से पानी टपकता रहा। बता दें कि जनमंच प्रेक्षागृह की मरम्मत और सुंदरीकरण पर बीते पांच साल में चार करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हो चुका है। करीब पांच साल पहले दो करोड़ रुपये से जनमंच की मरम्मत और सुंदरीकरण कराया गया था, लेकिन जनमंच की छत से पानी टपकना बंद नहीं हुआ, जिसके दो साल बाद फिर से दो करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन पानी जस का तस टपकता रहा। पार्षद आशुतोष सहगल ने इसको लेकर भी लिखित शिकायत की है।

नगर निगम बोर्ड की बैठक को सम्बोधित करते मेयर संजीव वालिया

नगर निगम बोर्ड की बैठक को सम्बोधित करते मेयर संजीव वालिया- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed