फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Antyodaya card holders will get sugar for three months

अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन माह तक मिलेगी चीनी

Sat, 01 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Antyodaya card holders will get sugar for three months
सहारनपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार अंत्योदय परिवारों को तीन महीने तक सस्ती दरों पर चीनी वितरित करेगी। जनपद के 54618 अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। शासन से जिले को इस योजना के लिए 163 मीट्रिक टन चीनी का आवंटन हो चुका है। इसके 15 मई तक उठान होने की संभावना है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सरकार ने अंत्योदय परिवारों को प्रति अंत्योदय कार्ड एक किलो चीनी सस्ती दर पर देने का निर्णय लिया है। सस्ती दर वाली यह चीनी अंत्योदय कार्ड धारकों को अप्रैल से जून तक तीन महीने की दी जागी। अप्रैल महीने की चीनी का उठान 15 मई तक होने की संभावना है। जनपद को 163 मीट्रिक टन चीनी का आवंटन हुआ है। इसमें अप्रैल से जून तक तीन महीने की चीनी प्रति अंत्योदय कार्ड एक किलोग्राम का वितरण होगा। जनपद के 1244 उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को इस चीनी का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड एक किलोग्राम चीनी 18 रुपये किलो की दर से किया जाएगा। जनपद के 54618 अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए जनपद को शासन से 163 मीट्रिक टन चीनी का आवंटन हुआ है। इस चीनी का 15 मई तक उठान होने की संभावना है। सस्ती दर वाली इस चीनी का वितरण तीन महीने तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed