फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Another fraud: FIR against four more Municipal Corporation employees

सहारनपुर में एक और फर्जीवाड़ा: नगर निगम के चार और कर्मचारियों पर FIR, जानें- क्या है पूरा मामला

Sun, 24 Mar 2024 05:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 24 Mar 2024 05:10 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Another fraud: FIR against four more Municipal Corporation employees
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में नगर निगम में एक के बाद एक लगातार फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले नगर निगम के पांच कर्मियों समेत नौ लोगों पर एफआईआर हुई थी। अब फिर ऐसा ही एक मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। इसमें भी आरोप है कि फर्जी तरीके से नगर निगम के राजस्व अभिलेख में संपत्ति का स्वामित्व बदल दिया गया। आरोपियों में एक सेवानिवृत्त अधिकारी और एक दो वर्ष पहले स्थानांतरित हो चुके अधिकारी समेत चार लोग शामिल हैं, दो आरोपी बाहरी है।

विज्ञापन


ऐसे समझे मामला
माधोनगर निवासी सत्यपाल शर्मा पुत्र चरण सिंह शर्मा के भाई की मृत्यु 28 अप्रैल 2021 को हुई थी। वह नवाबगंज स्थित मकान नंबर 4/1424 में रहते थे, जो उन्होंने 24 जून 2010 को मूल मालिक शराफत से खरीदा था। आरोप है कि मृतक के नौकर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर नगर निगम के राजस्व रिकॉर्ड में बिना किसी कानूनी स्वामित्व के बदल दिया। निगम के राजस्व रिकॉर्ड में स्वामित्व बदलने के लिए कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिए गए। इससे साबित होता है कि नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से स्वामित्व बदल दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होली पर छाया मातम: चार मासूमों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, जिंदगी बचाने को जान पर खेले मां-बाप, वादा भी रहा अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की कोई सुनवाई
यह पता चलने के बाद सत्यपाल शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सत्यपाल शर्मा को कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष तिवारी की कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने धारा 218, 219, 420, 467 471 120बी में एफआईआर दर्ज कर की है। थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, तेज धमाके के साथ कमरे में लगी आग, चार बच्चों की मौत, पति-पत्नी घायल

इनको बनाया गया आरोपी
- रविश चौधरी (सेवानिवृत्त मुख्य कर निर्धारण अधिकारी)
- दिनेश यादव (कर निर्धारण अधिकारी)
- विनय कुमार शर्मा, (स्थानांतरित कर अधीक्षक)
- तनवीर आफताब (कर संग्रहकर्ता)
- अरविंद कुमार निवासी मटिया महल निवासी
- नरेश कुमार शर्मा निवासी विवेक विहार निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed