फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mobile exploded due to short circuit in Meerut and two children died in fire

दर्दनाक: चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, तेज धमाके के साथ कमरे में लगी आग, चार बच्चों की मौत, माता-पिता घायल

Sun, 24 Mar 2024 07:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Mar 2024 07:52 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक दर्दनाक घटना हो गई। एक मकान में शॉर्ट सर्किट से चार्जिंग पर लगा मोबाइल फट गया। वहीं, तेज धमाके के साथ कमरे में आग लग गई। आग में झुलसे चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता और पिता अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Mobile exploded due to short circuit in Meerut and two children died in fire
अस्पताल में भर्ती व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे मजदूर के घर में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल में धमाका हो गया और कमरे में आग लग गई। कमरे में मौजूद चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को बचाने पहुंचे दंपती भी झुलस गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी को पहले निजी अस्पताल और बाद में मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चारों बच्चों की मौत हो गई है। अभी मृतक बच्चों की माता और पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि 24 घंटे में चारों बच्चे दुनिया को छोड़कर चले गए। बच्चों की मां को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां, उनका उपचार चल रहा है। वहीं, पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। वह मेडिकल में भर्ती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा निवासी जॉनी (41) मजदूरी करता है। पत्नी बबीता (37) व चार बच्चों सारिका (10) , निहारिका (8), गोलू (6) और कल्लू (5) के साथ मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रहता है।

बताया गया कि शनिवार शाम बच्चे कमरे में खेल रहे थे। कमरे में बेड पर तार बिखरे हुए थे और बच्चे मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा रहे थे। चार्जर लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। तारों में आग लगने से मोबाइल में धमाका हुआ और बेड में आग लग गई।

वहीं, आग से घिरे बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। धमाके व बच्चों का शोर सुनकर जॉनी व बबीता रसोई से कमरे की ओर दौड़े। दोनों ने बच्चों को आग से झुलसी हालत में बाहर निकाला। बच्चों को बचाने के दौरान बबीता व जॉनी भी बुरी तरह झुलस गए। जॉनी के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: UP: कांग्रेस ने तीसरी बार खेला इमरान पर दांव, बने ये समीकरण; कैराना के बाद सहारनपुर में विपक्ष की खास रणनीति

थाना प्रभारी मन्नेश कुमार का कहना है कि उपचार के दौरान सारिका और कल्लू समेत चारों बच्चों ने दम तोड़ दिया है। परिजन पहले पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे थे लेकिन अब पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता जॉनी का मेडिकल में उपचार चल रहा है। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।

एसपी सिटी आयुष विकरम सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। बच्चे और दंपती बुरी तरह से झुलस गए थे। इनमें चारों बच्चों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: Meerut : होली को लेकर अलर्ट जारी, DJ पर बजाए ये गाने तो नहीं खैर; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

बताया गया कि मृतक बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। शासन को आर्थिक सहायता के लिए रिपोर्ट भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed