फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four children of a family died due to burning on Holi in Modipuram of Meerut

होली पर छाया मातम: चार मासूमों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, जिंदगी बचाने को जान पर खेले मां-बाप, वादा भी रहा अधूरा

Sun, 24 Mar 2024 11:49 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Mar 2024 11:49 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक परिवार पर होली के त्योहार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के सभी चारों बच्चों की मौत से माता-पिता को गहरा सदमा लगा है। फिलहाल वे भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
Four children of a family died due to burning on Holi in Modipuram of Meerut
मासूम बच्चों का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां किराए के मकान में रह रहे मजदूर के घर में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल में धमाका हुआ और कमरे में आग लग गई। आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि बच्चों के माता-पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन


बच्चों को बचाने के लिए जान पर खेल गए दंपती
बबीता और जॉनी ने बच्चों को आग की लपटों से घिरा देखा तो उन्हें बचाने के लिए जान पर खेल गए। बच्चों को बचाने में वे खुद भी गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, परिवार के चारों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और कॉलोनी में भी मातम पसर गया है।

विज्ञापन

 

जनता कॉलोनी में हुआ यह हृदय विदारक हादसा, जरा सी लापरवाही से हुआ। एक्सटेंशन बोर्ड बेड पर ही रखा हुआ था, बच्चे मोबाइल चार्ज करने के लिए लगा रहे थे, तभी शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी उठी और कपड़ों ने आग पकड़ ली। हंसते-खेले परिवार पर संकट आ गया।

मजबूरी, तड़प और हताशा झुलसे दंपती की आंखों से बह रहे आंसू साफ बयां कर रहे थे। आग में घिरे बच्चों को दंपती ने कमरे से झुलसी हालत में निकाल तो लिया, लेकिन दर्द और जलन से तड़पते बच्चों को सीने से न लगा पाने की टीस मन में ही रह गई।

विज्ञापन

अस्पताल में पुलिस ने चारों बच्चों सारिका, निहारिका, गोलू और कल्लू को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान बच्चों की चीख हर किसी के दिल को पिघला रही थी। रोते, बिलखते बच्चों की आवाज सुनकर मां बबीता से भी नहीं रहा गया। बबीता उपचार कर रहे चिकित्सक से बोली, पहले मेरे बच्चों का इलाज करो, उन्हें दर्द से छुटकारा दिलाओ। यह कहते हुए झुलसी हालत में बेबस बबीता रोने लगी।

पत्नी को रोता देख जॉनी भी अपनी आंसू रोक नहीं सका। दंपती बार-बार रोते हुए बस यही कह रहे थे कि भगवान यह कैसा दिन दिखाया, जो अपने बच्चों को गले से लगाकर चुप भी नहीं करा सकते। जॉनी ने बताया कि होली के पर्व को लेकर बच्चे काफी खुश थे। बच्चों ने उससे गुलाल और पिचकारी लाने के लिए कहा था। उसने बच्चों से वादा भी किया था। बच्चे दर्द से कराहते रहे और दंपती अपनी बेबसी पर रोता रहा। इन्हें बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान चारों बच्चों की मौत हो गई। चारों बच्चों की मौत से हर तरफ मातम पसरा है।

बच्चों के चिल्लाने पर कमरे की ओर दौड़े
मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा निवासी जॉनी व बबीता रसोई में होली के पर्व को लेकर काम कर रहे थे। इस दौरान बच्चे कमरे में बैठकर खेल रहे थे। जॉनी के अनुसार, रसोई में काम करने के दौरान अचानक तेज धमाके व बच्चों के चीखने की आवाज आई, जिस पर वह पत्नी के साथ कमरे की ओर दौड़ा। बताया कि बेड पर आग लगी हुई थी और बच्चे आग में घिरे हुए थे। आग ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया था। बुरी तरह झुलस जाने के कारण बच्चे मदद के लिए उन्हें पुकार रहे थे। बच्चों को झुलसता देख वह अपनी पत्नी के साथ बच्चों को बचाने में लग गए और शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने आकर उनकी मदद की और आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर परिवार की कुशलता की जानकारी लेने लोग पहुंचे। वहीं, जोनी के सिखेड़ा में रह रहे परिवार को पुलिस ने फोन पर जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिखेड़ा से परिजन मोदीपुरम के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: Meerut : होली को लेकर अलर्ट जारी, DJ पर बजाए ये गाने तो नहीं खैर; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

मोबाइल से बच्चों को रखे दूर
मोबाइल आज के तकनीकी युग में लोगों के लिए काफी उपयोगी है, लेकिन इसके नुकसान भी है। माता-पिता आज छोटे बच्चों को मोबाइल का आदी बना रहे हैं। बच्चे से बात करने के बजाए उसे मोबाइल में गेम या फनी वीडियो लगाकर दे देते है। बच्चा मोबाइल में क्या कर रहा है ये देखना भी उचित नहीं समझते। गेम के जरिए पैसे हारने के कई मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को हुई घटना भी झकझोर देने वाली है। यदि, जॉनी और बबीता बच्चों से मोबाइल दूर रखते तो यह हादसा नहीं होता।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, तेज धमाके के साथ कमरे में लगी आग, चार बच्चों की मौत, पति-पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed