फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Annakut will be celebrated today, Bhaiya Dooj will be celebrated tomorrow

Saharanpur News: आज होगा अन्नकूट, कल मनाया जाएगा भैयादूज पर्व

Wed, 22 Oct 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Annakut will be celebrated today, Bhaiya Dooj will be celebrated tomorrow
सहारनपुर। दीपावली पर्व के अगले दिन मनाया जाने वाला अन्नकूट पर्व इस बार बुधवार को मनाया जाएगा। मंगलवार को शाम के समय अमावस्या न होने के चलते दीपावली पर्व 20 अक्तूबर को मनाया गया। इसके चलते दीपावली और अन्नकूट पर्व में एक दिन का अंतर आ गया।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष 20 अक्तूबर को अमावस्या तिथि का आगमन शाम के समय हुआ। ऐसे में 20 अक्तूबर को ही दीपावली पर्व मनाया गया। गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का पर्व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पर पूजा का शुभ मुहूर्त 22 अक्तूबर को दिन में 12.19 बजे से शाम 4.20 बजे तक है। इस दौरान पूजा पाठ करना श्रेयस्कर रहेगा। भैयादूज पर शुभ मुहूर्त सुबह 6.23 बजे से दोपहर 2.36 बजे तक है। अन्नकूट के अवसर पर महानगर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई है।
विज्ञापन

मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। अन्नकूट पर मंदिरों और घरों में विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, साथ ही भंडारा किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed