फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Angry with the mess, the divisional commissioner suspended the secretary

गंदगी से गुस्साए मंडलायुक्त ने सचिव को किया निलंबित

Fri, 03 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Angry with the mess, the divisional commissioner suspended the secretary
गोशाला का निरीक्षण करते मंडलायुक्त डा लोकश एम - फोटो : SAHARANPUR
तीतरों (सहारनपुर)। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने शुक्रवार को खानपुर अफगान की गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में व्याप्त गंदगी, गोवंश की दयनीय हालत और अव्यवस्थाओं से नाराज मंडलायुक्त ने पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने एसडीएम को तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई गोशाला में गोवंश की दुर्दशा की खबरों का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम शुक्रवार की दुपहर खानपुर अफगान की गोशाला के निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने गोशाला में रखे गए 283 गोवंश की हालत देख नाराजगी जताई। कई गोवंश को बीमार व दीन-हीन अवस्था में देखकर रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही पर उन्होंने पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने गोवंश को नहलाने के लिए पक्के हौज के निर्माण व अस्त-व्यस्त कार्यालय को सुव्यवस्थित करने के दिशा-निर्देश एसडीएम नकुड़ को दिए। गोशाला में एक ही टीन शेड के नीचे ज्यादा संख्या में बैल, गाय और बछड़े रखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने गोवंश को गर्मी से बचाने के लिए गोशाला के बंद पड़े सोलर सिस्टम को सुचारु कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भारी अव्यवस्थाएं मिलने पर मंडलायुक्त ने पंचायत सचिव कीरत सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अपने साथ मौजूद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सक्सेना को गोवंश उपचार में शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार, बीडीओ विवेक कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार आदि रहे। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट मंडलायुक्त ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। उन्होंने गोशाला के रखरखाव संबंधी दिशा निर्देश दिए हैं जिन्हें जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed