फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ... and prevented Ravana from meeting in jail

... और जेल में रावण से मिलने से रोका 

Thu, 15 Mar 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Thu, 15 Mar 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
... and prevented Ravana from meeting in jail
जेल में रावण से मिलने से रोके गए भीम आर्मी के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में दिल्ली से पैदल मार्च कर भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ जिला कारागार में बंद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने के लिए पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जेल चुंगी पर रोक लिया। काफी जद्दोजहद के बाद भी पुलिस ने उन्हें जिला कारागार नहीं पहुंचने दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली से सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार, छत्तीसगढ़ झारखंड के सुरजीत बर्मन एवं दिल्ली के कृष्णा पैदल मार्च करते हुए सहारनपुर पहुंचे और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने के लिए जिला कारागार के गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस को उनके पहुंचने की सूचना मिल गई। जिसके चलते जेल चुंगी पर ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जैसे ही पदाधिकारी जेल चुंगी पर पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिस पर जमकर हंगामा हुआ। लेकिन अधिकारियों ने उन्हें जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पदाधिकारी भीम आर्मी द्वारा देहरादून रोड स्थित अंबेडकर चौक पर कांशीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने दबे कुचले लोगों के लिए संघर्ष करने वाले कांशीराम को भारत रत्न दिलाने के लिए प्रयास किए जाने का संकल्प लिया।


महानगर अध्यक्ष प्रवीण गौतम ने कहा कि कांशीराम को भारत रत्न से नवाजा जाए। इसके लिए राष्ट्रपति से मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांशीराम को भारत रत्न नहीं दिया गया तो भीम आर्मी पूरे भारत में जनांदोलन करेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया, जिला प्रचारक टिंकू कपिल, मेहरदास, राजन गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed