फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ... and burns to the light truck

... और धूं-धूं कर जला उठा ट्रक

Mon, 06 Nov 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 06 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
... and burns to the light truck
आग की लपटों से घिरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नानौता में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर ट्रक (कंटेनर) जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगोें ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से ट्रक में भाड़े के रखे 30 हजार रुपये भी जल गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब पौने दस बजे देवबंद रोड पर खंड विकास कार्यालय के नजदीक चालक द्वारा सड़क के किनारे पर ट्रक खड़ा किया। इसी दौरान ट्रक काफी नीचे लटक रहे हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। इससे उसमें करंट दौड़ गया।
विज्ञापन


ट्रक चालक अफजाल पुत्र अब्बास निवासी सहारनपुर ने कूदकर अपनी जान बचाई। करंट की चपेट में आते ही ट्रक के इंजन वाले अगले हिस्से में आग लग गई। ट्रक के पीछे का कंटेनर भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर आए लोगों ने बाल्टियों से पानी भरकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंची लेकिन तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। 


ट्रक चालक अफजाल ने बताया कि वह राजस्थान के जयपुर शहर से मूंगफली लेकर नानौता आया था। जहां मूंगफली उतारने के बाद ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर आग लगी। आग लगने से ट्रक में मूंगफली भाड़े के रखे 30 हजार भी जल गए। आग से ट्रक में  करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed