{"_id":"5eea597f8ebc3e42b92534ab","slug":"anamika-episode-search-for-second-fake-teacher-continues-saharanpur-news-mrt486841788","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका प्रकरण : दूसरी फर्जी शिक्षिका की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका प्रकरण : दूसरी फर्जी शिक्षिका की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनामिका प्रकरण : दूसरी फर्जी शिक्षिका की तलाश जारी
सहारनपुर। अनामिका शुक्ला प्रकरण में भावना के बाद दूसरी फर्जी शिक्षिका मिलने के मामले में पुलिस विभाग ने उसकी नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। वेदकुमारी नाम की यह शिक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तोता टांडा में नियुक्त थी। यह शारीरिक शिक्षा विषय की शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही थीं। वहीं, इस शिक्षिका की तलाश लगातार की जा रही है। वह लॉकडाउन के समय से ही गायब है। पुलिस और शिक्षा विभाग की टीमों की ओर से उसकी तलाश के लिए कई जगह संपर्क किए गए हैं।
अनामिका प्रकरण और इसके बाद भावना के दस्तावेजों से पता मिलने के बाद उसके फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। भावना और वेदकुमारी दोनों के ही पिता के रूप में सुभाष चंद का नाम सामने आया है। दोनों ही हसनपुर मैनपुरी से जुड़ी हैं। भावना ने भी पुलिस पूछताछ में यही खुलासा किया था कि ऐसी अधिकतर नियुक्तियों में मैनपुरी वाले पते के अलावा अनामिका और पिता के रूप में सुभाष के नाम का ही इस्तेमाल किया गया है। इसी समानता ने गिरोह तक पुलिस और एसटीएफ की टीमों को पहुंचाया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र सिंह और थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही के मुताबिक दूसरी शिक्षिका के मामले में भी छानबीन जारी है। इसका भी जल्द खुलासा किया जाएगा। वहीं, विभाग अनुपस्थित और संदिग्ध चल रहे अन्य शिक्षकों की भी पड़ताल कर रहा है।