{"_id":"6a1343533146a113b10a35fe","slug":"an-injection-worth-rs-40000-will-save-lives-in-case-of-a-heart-attack-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-176139-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हार्ट अटैक आने पर 40 हजार रुपये कीमत का इंजेक्शन बचाएगा जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हार्ट अटैक आने पर 40 हजार रुपये कीमत का इंजेक्शन बचाएगा जान
विज्ञापन
- एसबीडी जिला अस्पताल में मौजूद 15 इंजेक्शन, अब तक 10 मरीजों को लग चुके
- शासन की तरफ से उपलब्ध कराए गए जीवन रक्षक इंजेक्शन, हार्ट मरीजों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल के मरीजों को अब घबराने की जरूरत नहीं है। हार्ट अटैक आने की स्थिति में यदि वह जल्द से जल्द जिला अस्पताल पहुंच जाते हैं तो वहां उपलब्ध इंजेक्शन उनकी जान बचा सकता है। 40 हजार रुपये कीमत का यह टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन जिला अस्पताल में मुफ्त में लगाया जाता है। दावा है कि इंजेक्शन लगते ही दिल की नली में खून का थक्का खुल जाता है, जिससे मरीज की जान बच जाती है।
सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए शासन स्तर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में भले ही कार्डियोलॉजिस्ट (दिल रोग विशेषज्ञ) नहीं है, लेकिन शासन की ओर से हार्ट अटैक मरीजों के लिए टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन जरूर उपलब्ध कराए गए हैं। फिलहाल जिला अस्पताल के मुख्य औषधि भंडार में करीब 15 टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन हैं। खास बात यह है कि आठ से 10 मरीजों को यह इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। दावा है कि इंजेक्शन लगने के बाद जिला अस्पताल से सभी आराम की हालत में घर लौटे हैं।
टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन दिल की नली बंद होने पर खून के थक्के को घोलने में मदद करता है। समय रहते लगाए जाने पर मरीज की जान बचाने में प्रभावी माना जाता है। इंजेक्शन लगाने से पहले मरीज की ईसीजी की जांच की जाएगी। इसकी रिपोर्ट स्पेशलिस्ट चिकित्सक को भेजकर मर्ज की पुष्टि होगी। रिपोर्ट आने के बाद ही टीम इंजेक्शन देने का निर्णय लेगी।
विज्ञापन
-- बाजार में 35 से 40 हजार रुपये है कीमत
जिला अस्पताल में टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन की उपलब्धता होने से निजी अस्पतालों पर मरीजों की निर्भरता कम होगी। गरीब व जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सौरभ त्यागी ने बताया कि इंजेक्शन 12 घंटे के अंदर लगाया जाना जरूरी है। हार्ट मरीज के लक्षण व ईसीजी रिपोर्ट के बाद 30 एमजी से 50 एमजी की डोज लगाई जाती है। बाजार में इंजेक्शन की कीमत 35 से 40 हजार रुपये है।
-- -- -
वर्जन
अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। हार्ट अटैक मरीजों के लिए टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन मौजूद हैं, जो निशुल्क लगाया जाता है। इससे मरीजों को राहत मिली है। - डॉ. रविप्रकाश, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल