फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An attempt was made to murder a youth in Saharanpur

Saharanpur: दिन-दहाड़े युवक का गला रेतकर हत्या का प्रयास, आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 31 May 2024 02:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 May 2024 02:01 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में दिन-दहाड़े युवक का गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
An attempt was made to murder a youth in Saharanpur
सहारनपुर में युवक की हत्या की कोशिश। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सहारनपुर के लखनौती में दिन-दहाड़े बीच बाजार एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती निवासी जाहिद का बेटा मुर्सलीन (22) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव के बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान वहां से अपने वाहन में गुजर रहे गांव के ही एक युवक ने अकेला पाकर चाकू से उस पर हमला कर दिया। वारदात के वक्त बाजार में अफरा-तफरी मच गई। चाकू के वार से बुरी तरह जख्मी होकर मुर्सलीन जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर उक्त युवक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक के अनुसार उक्त युवक ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। जब वह गला रेतने में असफल रहा तो चाकू से पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed