फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amidst protests, borewell work started at high cost

Saharanpur News: विरोध के बीच महंगी में शुरू कराया बोरवेल का कार्य

Fri, 03 Nov 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Amidst protests, borewell work started at high cost
तीतरों। पानी की टंकी के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने आई राजस्व टीम का दानदाता परिवार के सदस्य ने विरोध किया। टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का हवाला देते हुए पुलिस की मौजूदगी में बोरवेल का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन

तीतरों क्षेत्र के ग्राम महंगी में गांव के ही किसान कुलदीप सिंह पुत्र साधुसिंह ने अपनी मूल जोत में से 21 विस्वा भूमि पानी की टंकी लगाने के लिए दान कर राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराई थी परंतु तकनीकी खामियों के चलते उसके परिवार के लोग ही भूमि के अधिग्रहण करने का विरोध कर रहे थे। बृहस्पतिवार को राजस्व व जल निगम के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो दानकर्ता किसान के परिजनों में कश्मीर सिंह ने टीम का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि अब वह उक्त भूमि को पानी की टंकी के लिए नहीं देना चाहते हैं। ऐसे में अधिकारी जबरन उनकी भूमि को अधिग्रहीत नहीं कर सकते। राजस्व निरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि भूमि राजस्व अभिलेखों में जल निगम के नाम पर दर्ज हो चुकी है। इसके बाद भी किसान अपनी जिद पर अड़ा रहा जिसके बाद सख्ती कर पुलिस टीम ने टंकी के लिए बोरवेल का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

इस दौरान लेखपाल अनिल कुमार एवं अमित गुप्ता, शिवकुमार शर्मा, शिवम कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर जल जीवन मिशन नितिन यादव, साइड इंजीनियर ऋतिक, सहायक अभियंता अनुज चौधरी, ग्राम प्रधान अमित कोरी, पूर्व ग्राम प्रधान रामकुमार वर्मा, भाजपा नेता अमित गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed