{"_id":"5dfd0a1f8ebc3e87952b2bcf","slug":"amid-prayers-prayers-were-offered-amidst-rumors-areas-remain-quiet-saharanpur-news-mrt459775620","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों के बीच हुई अदा हुई जुमे की नमाज, इलाके रहे शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों के बीच हुई अदा हुई जुमे की नमाज, इलाके रहे शांत
विज्ञापन
नकुड़ में जामा मस्जिद के पास तैनात पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
अफवाहों के बीच हुई अदा हुई जुमे की नमाज, इलाके रहे शांत
गंगोह (सहारनपुर)। शुक्रवार को अफवाहों व आशंकाओं के बीच क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। जिला प्रशासन दोपहर में सहारनपुर मार्ग पर बसें बंद रखने के फैसले के कारण भी अफवाहों को बल मिलता रहा। प्रशासन के प्रयास से इलाके में कोई धरना-प्रदर्शन नहीं आयोजित हो पाया। शांति बनाए रखने के लिए नगर में पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, एसडीएम और सीओ लगातार भ्रमण पर रहे हैं।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के लोग आशंकित रहे। जुमे की नमाज व प्रदर्शन की संभावना के चलते प्रशासन परेशान रहा। इस मामले को लेकर पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद से प्रशासन ने सहयोग मांगा। जुमे की नमाज के समय मुख्य नमाज स्थलों पर पुलिस तैनात की गई। एसडीएम नकुड़ पूर्ण सिंह राणा व एसडीएम सदर एसएन शर्मा, सीओ अजेय शर्मा पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। दोपहर में जैसे ही जुमे की नमाज खत्म हुई। पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद मेटाडोर स्टैंड पर पहुंच गए। किसी तरह जमा हो रही भीड़ को समझाबुझाकर घर भेजा। जिला प्रशासन ने सहारनपुर मार्ग की बसें दोपहर में बंद रखी। रोडवेज के एआरएम बाबू राम ने भी प्रशासन के फैसले की तस्दीक की। जुम्मे की नमाज अदा होने के बाद प्रशासन मुस्तैद रहा। इसके चलते एसडीएम शिव नारायण सिंह व शिव अजेय कुमार, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, पुलिस बल देर शाम तक चौराहों पर डटे रहे।

गंगोह में गस्त करते पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद एसडीएम एवं सीओ व पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

शुक्रवार को गंगोह के मेटाडोर स्टैंड पर सीओ अजेय शर्मा और एसडीएम शिवकुमार नारायण- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन