फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ambrish Kumar emerged as e-teacher in Corona era

कोरोना काल में ई-शिक्षक के रूप में उभरे अंब्रीश कुमार

Sat, 05 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ambrish Kumar emerged as e-teacher in Corona era
शिक्षक अंबरीश। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पठन-पाठन के अनूठे तरीकों से शिक्षक कई तरह के बड़े पुरस्कार पाते रहे हैं। मगर कुछ शिक्षक ऐसे होते हैं, जो अपने कार्यों के जरिए बच्चों का भविष्य संवारने को ही अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि और सफलता मानते हैं। इन्हीं में से एक हैं बनारसी दास इंटर कॉलेज खेड़ा मुगल के सहायक अध्यापक अंब्रीश कुमार।
विज्ञापन

अंब्रीश कुमार ने कोरोना काल में जिस तरह से इंटरनेट के माध्यम से ना केवल बच्चों तक पहुंच बनाई, बल्कि उनको सरल तरीके से पढ़ाने में सफल भी रहे। अंब्रीश कुमार बताते हैं कि सूचना प्रौद्योगिकी से उनका शुरू से ही गहरा लगाव रहा है। विद्यालय की वेबसाइट, यू-ट्यब चैनल, फेसबुक अकाउंट, ट्वीटर आदि सोशल साइट्स पर शैक्षणिक अकाउंट बनाकर वह शिक्षा के उजियारे को बच्चों तक पहुंचाते रहे हैं। कोरोना काल में विज्ञान की कक्षाओं का संचालन एक अप्रैल 2020 से बालक एवं बालिकाओं के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शुरू किया। इतना ही नहीं, सरकार शुरू चलाए जा रहे ई-ज्ञानगंगा और वर्चुअल स्कूल में भी उनका बड़ा योगदान है। प्रदेश स्तर पर उनके कई वीडियो चयनित किए गए हैं, जिनका प्रसारण जल्द ही दूरदर्शन चैनल पर होने की संभावना है। बकौल अंब्रीश कुमार इस वर्ष जनपद स्तर से उनका चयन राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, एडी बेसिक, जिलाधिकारी, जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के संयुक्त पैनल द्वारा किया गया है। इसी वर्ष जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज के निर्णायक मंडल द्वारा मंडल स्तर के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए भी चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed