फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amar Ujala descended audition of young talent hunt

अमर उजाला के टैलेंट हंट ऑडिशन में उमड़े युवा

Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala descended audition of young talent hunt
टेलेंट हंट में आए युवा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर जनपद में छिपी प्रतिभाओं को निखारने परखने के लिए अमर उजाला ने सुपर टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी आवाज और अभिनय का जादू बिखेरा। बच्चों, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों ने भी इस सुपर टैलेंट हंट में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


यह ऑडिशन शहर के प्रद्युमन नगर स्थित दून कैम्ब्रिज स्कूल में आयोजित हुआ। प्रतिभागियों ने गायकी में मोहम्मद रफी, महेंद्र कपूर से लेकर कुमार शानू और अरिजीत सिंह, कैलाश खेर आदि के गीत सुनाए।
विज्ञापन


युवतियों ने खासतौर पर लता मंगेशकर के नगमे प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने हनी सिंह के रैप सुनाए। शास्त्रीय संगीत के रागों का जादू भी देखने को मिला। हास्य अभिनय, स्टैंडअप कॉमेडी, मिमिक्री में प्रतिभागियों ने नाना पाटेकर, परेश रावल, सनी देओल, गोविंदा, जानी लीवर और शक्ति कपूर की आवाज में संवाद सुनाकर निर्णायकों को चकित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऑडिशन में  सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की। प्रतिभागियों ने ऑडिशन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनको आगे बढ़ना का अवसर मिल सकेगा।

निर्णायक की भूमिका निभाने वाली अल्पना तलवार और दिनेश वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते  हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल पर हर्ष जताते हुए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed