फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Along with doctors, pharmacists also help in curing diseases.

Saharanpur News: चिकित्सकों के साथ फार्मासिस्ट भी बीमारी को दूर करने में सहयोगी

Sun, 24 Sep 2023 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Along with doctors, pharmacists also help in curing diseases.
सहारनपुर। सोमवार (आज) विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाएगा। मरीजों के इलाज में फार्मासिस्ट भी चिकित्सकों के साथ बीमारी को दूर करने में सहयोगी हैं। इस समय डेंगू के मरीजों को पर्चे पर लिखी दवाओं को देकर मरीजों की जान बचा रहे हैं। वहीं, जिले में सृजित पदों के मुकाबले 14 पद खाली हैं। कहीं पर एक ही फार्मासिस्ट के सहारे स्वास्थ्य केंद्र है।
विज्ञापन

सम्मान देने के लिए हर साल विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन जिले में विभिन्न संगठनों के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित होंगे। अग्रणी भूमिका निभाने वाले फार्मासिस्ट सम्मानित किए जाएंगे। इन दिनों वायरल बुखार के साथ डेंगू का कहर जारी है। हर घर में कोई न कोई सदस्य बुखार से ग्रसित है। अस्पताल के वार्ड बुखार मरीजों से फुल हैं। ऐसे में फार्मासिस्ट चिकित्सकों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। चिकित्सकों के पर्चे पर लिखी दवा दे रहे हैं। साथ ही डेंगू से बचाव के बारे में भी बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में फार्मासिस्ट के पदों की बात करें तो यहां स्थिति ठीक नहीं है। कुल पद 128 हैं। इनमें से 114 पदों पर ही फार्मासिस्ट कार्य कर रहे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में नौ में से आठ फार्मासिस्ट हैं, जबकि एक पद खाली पड़ा है। जिला महिला अस्पताल में नौ पद हैं और सभी पर फार्मासिस्ट की तैनाती है। 113 स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत हैं, जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन हैं। कई स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जहां पर एक ही फार्मासिस्ट है, जबकि वहां दो से तीन पद सृजित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed