{"_id":"68fd1f94c09980b3c904e66a","slug":"allegations-of-allowing-new-nursing-home-to-operate-amid-investigation-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-161573-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जांच के बीच नए नर्सिंग होम के संचालन की अनुमति देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जांच के बीच नए नर्सिंग होम के संचालन की अनुमति देने का आरोप
Sun, 26 Oct 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानागढ़ निवासी मुनेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग पर जांच के बीच नए नर्सिंग होम संचालन की अनुमति देने का आरोप लगाया है। इससे जांच प्रभावित हुई है। उनकी मांग है कि नए नर्सिंग होम ट्रांसफर आदेश की प्रति को सार्वजनिक किया जाए।
शनिवार को जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में मीडिया से बात करते हुए मुनेश कुमार ने बताया कि सात सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराई थी। बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद नवजात शिशु को बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डिस्चार्ज के बाद घर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद पीड़ित मुनेश ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीजी हेल्थ, डीएम, सीएमओ, एसएसपी को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से की गई थी।
सीएमओ ने कमेटी गठित कर जांच कराई, जो अभी जारी है। पीड़ित का कहना है कि इसी बीच चिकित्सक ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। आरोप है कि विभाग ने जांच के बीच में ही लाइसेंस निरस्त करते हुए नए नर्सिंग होम अनुमति दे दी। विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनकी मांग है कि नर्सिंग होम ट्रांसफर आदेश की प्रति को सार्वजनिक किया जाए। डीजी हेल्थ द्वारा जांच समिति गठित हो। इस मौके पर अजय बिरला, अमर त्यागी आदि मौजूद रहे।