{"_id":"5ed939838ebc3e90ad291111","slug":"all-trade-markets-will-open-in-deoband-from-today-saharanpur-news-mrt484871140","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद आज से प्रतिदिन खुलेंगे सभी ट्रेड के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद आज से प्रतिदिन खुलेंगे सभी ट्रेड के बाजार
विज्ञापन
डीएम अखिलेश सिंह को व्यापारियों की समस्या से अवगत कराते विधायक ब्रिजेश सिंह
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में सभी ट्रेड के बाजार शुक्रवार से सप्ताह में छह दिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
कोरोना महामारी के कारण नगर के बाजार दो माह से बंद पड़े थे। कोरोना का संक्रमण कम होने के चलते पूरे जनपद में अनलॉक-एक में शासन प्रशासन की तरफ से जनता को छूट दी गई है। इन्हीं आदेशों के चलते विगत 26 मई से नगर के बाजार भी रोस्टर के मुताबिक खोले जा चुके हैं, लेकिन दो माह तक बाजार बंद रहने के कारण व्यापारी इससे संतुष्ट नहीं थे। वह अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बाजार को प्रतिदिन खोलने की मांग कर रहे थे। व्यापारियों की इसी समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को विधायक ब्रिजेश सिंह ने डीएम अखिलेश सिंह से मुलाकात कर सभी ट्रेड के बाजार प्रतिदिन खोलने की मांग रखी। जिस पर डीएम ने विधायक को शुक्रवार से बाजार प्रतिदिन खोलने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के प्रावधानों की शर्तों के साथ बाजार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे।
बाजार खुलवाने पर व्यापारियों ने विधायक का आभार जताया
देवबंद। प्रतिदिन बाजार खुलवाने के आदेश कराने पर नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, व्यापारी नेता दीपकराज सिंघल, अरविंद सिंघल, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष वर्मा, कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष नसीम अहमद, महामंत्री योगेश कोहली, दीपक गर्ग, अश्वनी मित्तल, किराना संघ के महामंत्री आलोक अग्रवाल, बर्तन एसोसिएशन के महेंद्र गिरधर, विवेक तायल, प्लाईवुड एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंघल, संजीव अग्रवाल, अनिल त्यागी, राजन छाबड़ा, विजय गिरधर, सुधीर त्यागी, राजू कपूर, अशोक पाल आदि ने विधायक ब्रिजेश सिंह का आभार जताया है।